{"_id":"62baac108695da71537d6fd6","slug":"a-man-commits-suicide-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 28 Jun 2022 12:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:55 PM IST
सार
बांदा जिले में मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बांदा जिले में घर लौटे प्रवासी मजदूर ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। करतल कस्बा निवासी कृष्णा (25) पुत्र मेवालाल चार महीने बाद अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों के साथ सोमवार सुबह दिल्ली से कमा कर वापस घर लौटा था।
सोमवार रात लगभग 9 बजे अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कच्चे कमरे के लकड़ी के टोल में साफी का फंदा बनाकर झूल गया। रात में पत्नी ने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई तो दरवाजा नहीं खुला। पत्नी दोनों बच्चों को लेकर करतल पुलिस चौकी पहुंची और पूरी बात बताई।
रात में करीब 11 बजे चौकी इंचार्ज कौशल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुए। शरीर में गर्माहट देख पुलिस उसे रात में एक बजे अस्पताल लेकर नरैनी आयी। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के दादा बड़े रैकवार ने बताया कि सात साल पहले कृष्णा ने गांव की मुस्लिम लड़की से कोर्ट मैरिज की थी। जिससे परिवार के लोग उससे किसी प्रकार का वास्ता नहीं रखते थे। चौकी इंचार्ज कौशल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजा गया है।