फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A magisterial inquiry will be conducted into the death of a worker in the Anandeshwar Cold Store fire.

Kanpur News: आनंदेश्वर कोल्ड स्टोर में आग से श्रमिक की मौत पर होगी मजिस्ट्रियल जांच

Fri, 14 Nov 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 14 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
A magisterial inquiry will be conducted into the death of a worker in the Anandeshwar Cold Store fire.
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर बारा गांव स्थित आनंदेश्वर कोल्ड स्टोर सोमवार देर रात आग लगने से एक कर्मी की मौत हो गई थी। इस मामले में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम अकबरपुर की अध्यक्षता में सात सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि कोल्ड स्टोर में लगी आग के मामले में मजिस्ट्रियल/ प्रशासनिक जांच कराई जाएगी। एसडीएम अकबरपुर नीलिमा यादव को अध्यक्ष नामित किया है। इसके साथ ही टीम में एसीएमओ, सीओ अकबरपुर, सीएफओ, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड पुखरायां, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, श्रम प्रवर्तन अधिकारी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जांच टीम प्रतिष्ठान में निर्धारित औद्योगिक भवनों की सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन किए जाने, प्रतिष्ठान में घटित घटना तथा व्यक्ति की मृत्यु होने एवं व्यक्ति के घायल होने के कारणों की जांच करेगी। इसके साथ ही यह भी देखेगी कि कोल्ड स्टोर में औद्योगिक भवन सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। टीम साक्ष्यों के साथ 15 दिन में रिपोर्ट जिलाधिकारी को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
यह था पूरा मामला
आनंदेश्वर कोल्ड स्टोर में सोमवार देर रात एक बजे के करीब आग लग गई थी। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने मंगलवार सुबह छह बजे धधक रही आग पर काबू पाया था। वहीं देर शाम तक छह दमकल गाड़ियां रुक-रुक कर सुलग रही आग बुझाने में लगी रही थीं। वहीं आग लगने में ऋषभ शर्मा (25) निवासी बाढ़ापुर की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा अंकित निवासी बर्रा कानपुर का इलाज चल रहा है। दोनों कर्मचारियों के झुलसने की जानकारी पुलिस व दमकल कर्मियों को मंगलवार शाम ऋषभ की मौत होने के बाद पता चली थी। कोल्ड स्टोर मालिक पर घटना छिपाने का आरोप था। इधर बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर परिवार के लोगों ने कोल्ड स्टोर के पास शव रख जाम लगा दिया था। करीब एक घंटे कानपुर-इटावा हाईवे जाम रहा। मामले में देर रात मृतक की पत्नी नेहा की तहरीर पर कोल्ड स्टोर मालिक अतुल अग्रवाल व एक अन्य पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed