{"_id":"69388839612884b376003156","slug":"a-laddu-market-will-be-held-at-chandrashekhar-azad-university-of-agriculture-and-technology-on-the-11th-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1354525-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में 11 को सजेगा लड्डू बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में 11 को सजेगा लड्डू बाजार
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) में 11 दिसंबर को लड्डू बाजार लगेगा। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर होने वाला आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। तिल–गुड़ की सोंधी सुगंध, सौंठ-पंजीरी की गर्माहट, गोंद-मेवा की मिठास और बाजरा–रागी जैसे मिलेट से बने ऊर्जावर्धक लड्डुओं से बाजार सजेगा।
लड्डू बाजार सर्दियों की पौष्टिक परंपराओं का सामूहिक उत्सव थीम पर आधारित है। इसमें स्वयं-सहायता समूह, स्थानीय महिलाएं और पारंपरिक घरेलू भोजन से जुड़े लोग अपने घरों में बनने वाले विभिन्न प्रकार के लड्डू प्रस्तुत करेंगे। झांकियां, स्वाद-विनिमय और सामग्री व विधियों पर संवाद कार्यक्रम को जीवंत बनाएंगे।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा संजय सिंह ने कहा कि यह सिर्फ मिठास का उत्सव नहीं बल्कि उन शीतकालीन परंपराओं का सम्मान है जो आज भी घरों की रसोई में सेहत की धरोहर बनी हुई हैं। डीएम ने लोगों से आयोजन में शामिल होकर इस विरासत को आगे बढ़ाने में सहभागिता की अपील की है।