फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A huge fire broke out in the bus accident happened due to short circuit driver and conductor saved their lives

Fatehpur: बस में लगी भीषण आग…धू-धूकर जली, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 18 Jan 2025 10:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Jan 2025 10:57 AM IST
सार

Fatehpur News: खखरेरू थाना क्षेत्र में दौलतपुर मोड़ पर बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ है। ड्राइवर पहाड़ी लाल व कंडक्टर देशदीप सोनकर ने कूदकर जान बचाई।

विज्ञापन
A huge fire broke out in the bus accident happened due to short circuit driver and conductor saved their lives
जलती हुई बस - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट से लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस शुक्रवार शाम लौट रही थी। चालक ने सवारियां कम होने की वजह से कोट से पहले बरार मोड़ नदी के पास एक दुकान के समीप गाड़ी खड़ी कर दी। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कोट के लिए निकली। तभी रास्ते में दौलतपुर मोड़ के पास बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ड्राइवर पहाड़ी लाल व कंडक्टर देशदीप सोनकर ने कूदकर जान बचाई। हादसे में कोई हताहत नहीं है। मौके पर पुलिस व दमकल कर्मी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed