{"_id":"6956de57acfaf5f87a00e2da","slug":"a-huge-crowd-gathered-at-the-botanical-garden-as-soon-as-it-opened-on-the-first-day-of-the-new-year-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1379364-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नए साल के पहले दिन बॉटनिकल गार्डन खुलते ही उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नए साल के पहले दिन बॉटनिकल गार्डन खुलते ही उमड़ी भीड़
विज्ञापन
बॉटनिकल गार्डन खुलते ही घूमने पहुंचे शहरवासी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। नए साल के पहले दिन बॉटनिकल गार्डन खुलते ही शहरवासियों की भीड़ उमड़ी। बच्चे दौड़-भाग और खेलों में मस्ती करते नजर आए, जबकि गंगा किनारे स्थित गार्डन में देर शाम तक लोग मनोरंजन और घूमने का आनंद लेते रहे। बोट क्लब में भी दर्शकों की भारी मौजूदगी रही।
केडीए के अनुसार पहले दिन पांच हजार से अधिक लोग गार्डन पहुंचे। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर गार्डन में मॉर्निंग वॉक के समय से लेकर शाम तक निशुल्क प्रवेश देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बॉटनिकल गार्डन की सफाई और पेड़ों की छंटाई कर दी गई है।
वर्तमान में 300 मीटर लंबा पाथ-वे जल्द ही बढ़ाकर 500 मीटर किया जाएगा और भविष्य में इसे और विस्तारित किया जाएगा। साथ ही खाली जमीन और मैदानों में घास लगाई जा रही है। 35 करोड़ रुपये से गार्डन के विकास के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। केडीए के मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह ने बताया कि शाम तक पांच हजार से अधिक लोग गार्डन पहुंचे। निरीक्षण में विकास प्राधिकरण के सचिव अभय कुमार पांडेय, मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह, जोन-1 के जोनल अभियंता और सहायक अभियंता भी शामिल रहे।