फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A horrific road accident in Etawah, a bus full of tourists collided with a container

यूपी में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस में कंटेनर ने मारी टक्कर, कर्नाटक के दो पर्यटकों की मौत, 11 घायल

Wed, 04 May 2022 10:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 May 2022 10:40 AM IST
सार

लखनऊ एक्सप्रेसवे में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें कर्नाटका के टूरिस्टों से भरी बस कंटेनर से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
A horrific road accident in Etawah, a bus full of tourists collided with a container
सड़क हादसे के बाद कंटेनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दिल्ली से अयोध्या जा रहे कर्नाटक के पर्यटकों की बस में चौबिया थाना क्षेत्र में कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


11 घायल हो गए। इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक और क्लीनर कंटेनर छोड़कर भाग गए। हादसा एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 113 पर बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। इसमें बेलग्राम जिले के सेकेश्वर थाना क्षेत्र के बुखोकुल निवासी बिट्ठल मारुति पुत्र मारुति सुता और उनकी पत्नी सुलोचना की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा सुमन पत्नी बडो शिंदे, विनीता पत्नी रामदेव काकड़, सुशीला पत्नी जीपति कनझे, सुरपाल कापड़े पुत्र मारुति, शांता बाबू मोप्ले पुत्र बाबू अलूर, इंदु बाई पत्नी रामचंद्र, बालू इटोवा सिंधे पुत्र इटोवा, कंचन कावले पत्नी विजय कावले, लक्ष्मी पत्नी सरेगो, बाबूराम बाबर पुत्र राम राशिंग, मृगदेव पुत्र संदीप बाबर (सभी निवासी सकेवर जिला बेलगांव) घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

A horrific road accident in Etawah, a bus full of tourists collided with a container
कंटेनर से टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

चौबिया थाना प्रभारी अंकुश कुमार राघव ने बताया कि हादसे के बाद कंटेनर छोड़कर चालक और खलासी भाग गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सभी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed