फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A horrific accident in UP, bike hit in truck, father and son burnt lives

यूपी में भीषण हादसा, डंपर में घुसी बाइक और तेज धमाके के साथ फटी टंकी, पिता-पुत्र समेत तीन जिंदा जले

Sat, 05 Oct 2019 08:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 05 Oct 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
A horrific accident in UP, bike hit in truck, father and son burnt lives
डंपर में टक्कर के बाद जली बाइक में पिता पुत्र सहित जिंदा जलने में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
महोबा में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में कस्बा कबरई के ताज क्रशर प्लांट के समीप तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर नीचे घुस गई। दुर्घटना के बाद बाइक का पेट्रोल टैंक फटने से पिता पुत्र समेत तीन लोग जिंदा जल गए।
विज्ञापन


पुलिस ने टुकड़ों में अधजले शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार हेलमेट नही लगाए थे। कस्बा कबरई के मोहल्ला राजीव नगर निवासी अनिल प्रजापति (25) पुत्र लल्लू प्रजापति भवन निर्माण में शटरिंग का काम करता है जबकि मोहल्ले का बिज्जू (16) पुत्र सभाजीत भी उसके साथ काम पर जाता था।
विज्ञापन


 

A horrific accident in UP, bike hit in truck, father and son burnt lives
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शनिवार की सुबह अनिल अपने मासूम पुत्र अनिल (04) व साथी बिज्जू के साथ बाइक से अपनी ससुराल जनपद हमीरपुर के ग्राम रीवन गया था। शाम करीब 4 बजे घर लौटते समय हाईवे पर कानपुर रोड स्थित ताज क्रेशर प्लांट के समीप महोबा की ओर से आ रहे ट्रक से टकराकर बाइक नीचे घुस गई।

रफ्तार तेज होने से बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया और आग लग गई जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र व साथी बिज्जू की मौके पर जलकर मौत हो गई। शव भी क्षत विक्षित हो गए जबकि आग की चपेट में आने से बाइक पूरी तरह जल गई। ट्रक का कुछ हिस्सा जल गया। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

सीओ सदर जटाशंकर राव, खन्ना, महोबा व कबरई पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। परिजनों के आने पर मृतकों की शिनाख्त हो सकी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कबरई राजकुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed