{"_id":"59be74254f1c1b2f688b4f7f","slug":"a-golden-opportunity-to-get-fellowship-for-medical-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टूडेंटों के लिए फेलोशिप पाने का सुनहरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टूडेंटों के लिए फेलोशिप पाने का सुनहरा मौका
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 17 Sep 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) नई दिल्ली ने जनवरी 2018 सेशन की फेलोशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें आवेदन करने वाले मेडिकल छात्र पांच अक्टूबर तक aiimsexams.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
फेलोशिप के लिए लिखित परीक्षा 18 नवंबर को दिल्ली एनसीआर में होनी है। इसके लिए छह नवंबर से एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे और पांच दिसंबर को रिजल्ट जारी होगा। ऑनलाइन आवेदन का शुल्क जनरल और ओबीसी अभ्यर्थियों के एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी व एसटी अभ्यर्थियों को 800 रुपये देने होंगे। विकलांग अभ्यर्थियों की कोई फीस नहीं लगेगी। फेलोशिप के रूप में छात्रों की पूरा पढ़ाई का खर्च एम्स उठाएगा।

Trending Videos
डेमो पिक
45 छात्रों को दी जाएगी फेलोशिप
एम्स ने 21 कोर्सों में 45 छात्रों को फेलोशिप देने का फैसला लिया है। इसमें कार्डियक एनेस्थीसियोलॉजी, सीएमईटी, सीटीवीएस, ऑर्थोडॉन्टिक्स एंड डेंटोफेशियल डिफॉर्मिटीज, सीडीईआर, ईएनटी, गायनोकॉलोजी, मेडिकल आंकोलॉजी, न्यूरो एनेस्थीसियोलॉजी, सर्जरी एंड यूरोलॉजी आदि कोर्सों के छात्रों को फेलोशिप मिलेगी।
अंकों का होगा टेस्ट
फलोशिप टेस्ट 60 अंकों का होगा। इसके लिए 60 मिनट का समय भी परीक्षार्थी को दिया जाएगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 15 जनवरी 2018 तक फेलोशिप प्रोग्राम ज्वाइन करना होगा। इसके अलावा एडमिशन की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2018 तय की गई है।