फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A girl was selling balloons in Motijheel, the young man raped her by alluring her, the accused arrested

Kanpur Crime: मोतीझील में गुब्बारे बेच रही थी किशोरी, बहला फुसलाकर युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 May 2023 06:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 May 2023 06:02 AM IST
सार

Kanpur: मोतीझील में गुब्बारे बेचने गई किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद हालत बिगड़ने और बदहवास होने पर छोड़कर भाग निकला। बच्ची घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बच्ची पार्क में बेहोश मिली।  मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
A girl was selling balloons in Motijheel, the young man raped her by alluring her, the accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में स्वरूपनगर स्थित मोतीझील में गुब्बारे बेचने गई 12 वर्षीय किशोरी संग नारियल पानी बेचने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बदहवास अवस्था में छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने उसे गंभीर हालात में डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में किशोरी की दादी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, नवाबगंज निवासी किशोरी सड़क किनारे गुब्बारे बेच कर अपना घर चलाती है।
विज्ञापन

किशोरी की नानी ने बताया कि बुधवार को वह गुब्बारे बेचने मोतीझील पार्क गई हुई थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। गुरुवार पर परिजन उसे ढूंढते हुए मोतीझील पहुंचे, तो वह बदहवास अवस्था में झाड़ियों के पास मिली। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए हैलट ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदहवास छोड़कर भागा
यहां पूछताछ के दौरान किशोरी ने परिजनों को रोते हुए बताया कि मोतीझील में नारियल पानी बेचने का ठेला लगाने वाले चौबेपुर के बंशठी चंद्रनगर निवासी विजयनाथ ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद उसे बदहवास अवस्था में छोड़कर भाग निकला।

परिजनों ने लिखाई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद किशोरी की दादी ने आरोपी के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद शुक्रवार सुबह आरोपी को मोतीझील से दबोच लिया। मामले में आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

किशोरी के परिजन भी बेचते हैं नारियल पानी
किशोरी का चाचा भी मोतीझील में नारियल पानी का ठेला लगाते हैं, जिसके चलते दुष्कर्म का आरोपी वहां पर अक्सर आता जाता था। किशोरी ने बताया कि विजय उसे मोतीझील घुमाने के बहाने पार्क में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी सुबह कंपनी बाग चौराहा और शाम को मोतीझील में नारियल पानी का ठेला लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed