फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A girl was raped on the pretext of marriage in Kannauj, the brother of the accused also did the misdeed

Kannauj: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के भाई ने भी किया कुकृत्य, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 04 Apr 2023 07:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Apr 2023 07:13 PM IST
सार

Kannauj Crime: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपी के भाई ने भी कुकृत्य किया। पीड़िता की तहरीर पर दोनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
A girl was raped on the pretext of marriage in Kannauj, the brother of the accused also did the misdeed
दुष्कर्म का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में युवक ने शादी का झांसा देकर जालौन जनपद की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के भाई ने भी नशीला पदार्थ खिलाकर युवती को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता युवती की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

जालौन जनपद की रहने वाली एक युवती ने बताया कि गांव मसगायां थाना कालपी जिला जालौन के रहने वाले दयानंद से उसकी मोबाइल पर पहचान हो गई थी। इसके बाद दयानंद ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसने जब शादी का दबाव बनाया, तो उसने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इसकी शिकायत उसने जालौन के एसपी से की, तो आरोपी ने उसे दोबारा शादी का आश्वासन दिया और छिबरामऊ आकर उसके साथ रहने लगा। 17 फरवरी की रात दयानंद का छोटा भाई घर आया और नशीला पदार्थ मिलाकर मिठाई खिला दी। इसके बाद सोते समय उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी लगातार दे रहा है धमकियां
उसने जब सुबह दयानंद को वारदात की जानकारी दी, तो उसके साथ मारपीट की गई। शोरगुल सुनकर उसे बचाने के लिए पड़ोस की एक महिला आई, तो दोनों भाइयों ने महिला को धक्का मारकर उसके गले से मंगलसूत्र और चांदी की पायल लेकर भाग गए। अब दयानंद शादी न करने व लगातार उत्पीड़न करने की धमकियां दे रहा है।

पुलिस ने जांच शुरू की
पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed