फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A fusion of traditional weaving and modern design was seen on the ramp.

Kanpur News: रैंप पर दिखा पारंपरिक बुनाई और आधुनिक डिजाइन का संगम

Mon, 17 Aug 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A fusion of traditional weaving and modern design was seen on the ramp.
कानपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर रविवार को नगर निगम स्थित प्रमिला सभागार में हथकरघा फैशन शो का आयोजन किया गया। उद्घाटन रेशम उद्योग मंत्री राकेश सचान और महापौर प्रमिला पांडे ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हथकरघा उद्योग हमारी समृद्ध परंपरा के साथ बड़ी संख्या में बुनकर परिवारों की आजीविका से भी जुड़ा है। स्थानीय उत्पादों को अपनाकर और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करके भारतीय वस्त्र उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई जा सकती है। फैशन शो में प्रदेश के बुनकरों की ओर से तैयार हैंडलूम, खादी और सिल्क के आकर्षक परिधानों का प्रदर्शन किया गया। यहां संजना वर्मा, प्रज्ञा सिंह, यशविता सिंह, संचिता वर्मा, नैना गुप्ता, शृंखला सिंह, रिया श्रीवास्तव, वंशिका सिंह, मुस्कान सिंह, शुभम मिश्रा और तारिक अहमद सहित विभिन्न मॉडलों ने फैशन शो में प्रतिभाग किया। डिजाइनर कुंतानिल दास ने परिधानों की डिजाइन, बनावट और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग पीसी ठाकुर, उप आयुक्त मनोज कान्त गर्ग, सुरेश गुप्ता अध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग महासंघ उत्तर प्रदेश सहित विभागीय अधिकारी, बुनकर, वस्त्र डिजाइनर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed