फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A friend stabbed a teenager to death after he demanded 500 rupees he had borrowed.

Kanpur News: उधारी के 500 रुपये मांगने पर दोस्त ने चाकू घोप कर की किशोर की हत्या

Tue, 24 Mar 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 24 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A friend stabbed a teenager to death after he demanded 500 rupees he had borrowed.
सिकंदरा। कस्बा के एक गेस्टहाउस में शादी समारोह में शामिल होने आए दो दोस्तों में उधारी के 500 रुपये को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उधारी मांगने पर किशोर ने अपने साथी के पेट में चाकू घोप कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

सिकंदरा के विमला गार्डन में सोमवार रात को अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी स्व. राघवेंद्र की पुत्री खुशबू की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। लोग बरात के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए थे। रात करीब 9:30 बजे गांव के छविराम निषाद के बेटे सत्यम (15) का उसके गांव के किशोर से डीजे के पास 500 रुपये को लेकर विवाद हो गया। भरे गेस्टहाउस में रुपये मांगे जाने से नाराज किशोर ने सत्यम के पेट में चाकू घोप दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गेस्टहाउस में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

गेस्टहाउस में मौजूद सत्यम के परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ घायल को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां डॉ. पवन कुमार ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की हत्या पर मां मंजू, पिता छविराम रो-रोकर बेहाल हैं। घटना की जानकारी पर सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह, थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस ने हत्या कर भाग रहे किशोर को गेस्टहाउस के पास से हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों किशोर जुगराज सिंह इंटर कॉलेज गुरदही खुर्द में कक्षा 10 के छात्र थे। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। शादी के दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। बरात के स्वागत के बीच हत्या हो जाने से शादी के खुशनुमा माहौल में सन्नाटा पसर गया। सिकंदरा थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आपसी लेनदेन को लेकर किशोरों के बीच विवाद हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed