फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A fraudster who stole money by inserting a chip in an ATM was arrested.

Kanpur News: एटीएम में चिप लगा रकम उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार

Wed, 24 Dec 2025 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
A fraudster who stole money by inserting a chip in an ATM was arrested.
कानपुर। पनकी के रतनपुर में एटीएम में चिप लगाकर ग्राहकों की रकम उड़ाने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात कंपनी के मुंबई हेड ऑफिस में सीसी कैमरे की फुटेज देखने के बाद वहां से एटीएम की सुरक्षा देख रहे टीम लीडर सुभाष को फोन पर एटीएम से छेड़छाड़ होने की जानकारी दी गई। सुभाष पनकी के रतनपुर स्थित प्लाट नंबर 71 के पास लगे एटीएम पर पहुंचे तो दो युवक चिप लगाकर नकदी निकलते दिखे। सुभाष ने एक को पकड़ लिया। उसका साथी भाग निकला। पकड़े गए आरोपी सेन पश्चिम पारा निवासी अजीत कुशवाहा को पुलिस के हवाले कर दिया। फरार साथी की पहचान लुक्का पासी के रूप में हुई। पुलिस ने शातिर के पास से कटर, फेवीक्विक, डेबिट कार्ड और प्लास्टिक टेप आदि बरामद किया। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया एटीएम का रखरखाव देख रहे सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर शातिर के साथी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed