{"_id":"60b298958ebc3e29b9092cf5","slug":"a-fine-of-two-and-a-half-thousand-on-a-local-liquor-store-akbarpur-news-knp631141875","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी पर देसी शराब के ठेके पर ढाई हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी पर देसी शराब के ठेके पर ढाई हजार का जुर्माना
विज्ञापन
कानपुर देहात। अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग ने शनिवार को विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान सैंथा के देसी शराब ठेके पर खामी मिलने पर ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं दो युवकों को तीस क्वार्टर देसी शराब के साथ पकड़ा गया।
शनिवार को आबकारी इंस्पेक्टर गिरिराज सिंह व गजनेर थाना के एसआई उमेश शर्मा ने पुलिस बल के साथ सरवनखेड़ा क्षेत्र की जिठरौली व सैंथा स्थित देसी शराब दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया गया। वहीं सैंथा के ठेके पर गंदगी मिलने पर मौके पर ही 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सेल्समैन को मानक के अनुसार शराब बिक्री, कोविड नियमों का पालन व नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद आबकारी टीम ने सैंथा की कंजड़ बस्ती में दबिश दी और अवैध शराब बनाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सैंथा मोड़ से रनियां के रहने वाले मोनू कुमार व गोरे को 15-15 क्वार्टर देसी शराब के साथ पकड़ा गया। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।