{"_id":"630f8def799e0e294d266d40","slug":"a-female-postal-agent-was-cheated-in-auraiya-30-thousand-rupees-and-ear-earrings","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: कार सवारों ने महिला डाक अभिकर्ता से की टप्पेबाजी, 30 हजार रुपये और कान के झुमके लेकर हुए रफूचक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: कार सवारों ने महिला डाक अभिकर्ता से की टप्पेबाजी, 30 हजार रुपये और कान के झुमके लेकर हुए रफूचक्कर
Wed, 31 Aug 2022 10:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:06 PM IST
सार
दिबियापुर में डाकघर की महिला अभिकर्ता से चार ठगों ने टप्पेबाजी कर हजारों रुपये और कान के झुमकों की ठगी कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़िता विमला देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के दिबियापुर डाकघर की महिला अभिकर्ता को बातों में उलझाकर कार सवार चार टप्पेबाज 30 हजार रुपये और झुमके लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत दिबियापुर थाने में की है। विमला देवी पत्नी मोतीलाल निवासी इंदिरानगर दिबियापुर डाकघर में अभिकर्ता है।
विज्ञापन
विमला ने बताया कि प्रतिमाह आरडी खाता धारकों से किस्तों का पैसा लेकर डाकघर में जमा करने जातीं हैं। सुबह साढ़े 10 बजे वह जनसेवा केंद्र पर ऑनलाइन आरडीएस लिस्ट बनवाने गईं थीं। सर्वर न होने के कारण लिस्ट नहीं बन पाई और डाकघर में रुपये भी जमा नहीं हो पाए।
विज्ञापन
वापस घर लौटने के दौरान पानी की टंकी के पास सड़क किनारे कार सवार चार टप्पेबाजों ने उन्हें बातों में उलझा लिया। आरोप लगाया कि तंत्र मंत्र करते हुए झुमके उतरवा लिए। इसके बाद झुमके और 30,450 रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। थानाध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन