फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A drug addict kidnapped a two and a half year old innocent child with bad intentions

Kanpur News: ढाई साल के मासूम को नशेबाज ने बुरी नीयत से उठाया

Wed, 02 Apr 2025 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
A drug addict kidnapped a two and a half year old innocent child with bad intentions
 ढाई साल के बच्चे को उठा कर राजू पाल नशे के हालत में  घर से उठा कर ले गया लोगो देखा तो रस्सी से - फोटो : पुलिस
कानपुर।
विज्ञापन

नौबस्ता थानाक्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक नशेबाज ने घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के मासूम को बदनीयती से उठा लिया। कुछ दूर खाली पड़े प्लॉट में ले जाकर मनमानी करनी चाही लेकिन मासूम के बाबा वहां पहुंच गए।

आरोपी ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाक्षेत्र निवासी बुजुर्ग की घर के बाहर दुकान है। मंगलवार दोपहर ढाई साल का पौत्र घर के बाहर खेल रहा था। वह प्यास लगने पर पानी पीने अंदर गए। लौटे तो देखा पौत्र वहां नहीं था।
विज्ञापन


उसकी तलाश शुरू की तो लोगों ने बताया कि इलाके की आटा चक्की संचालक राजू पाल उनके पौत्र को लेकर खाली प्लॉट की ओर गया है। वह वहां पहुंचे तो प्लॉट के अंदर से मासूम की रोने की आवाज आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर देखा तो राजू पौत्र के कपड़े फाड़ रहा था। वह दीवार फांदकर अंदर पहुंचे और विरोध किया। इससे गुस्साए आरोपी ने उनका गला दबा दिया। मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसे दबोच कर पीटा और पुलिस को सूचना दी।


इंस्पेक्टर नौबस्ता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसका इलाज भी चल रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed