फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A doctor found bleeding died during treatment, and murder charges were filed.

Kanpur News: लहूलुहान मिले डॉक्टर की इलाज के दौरान मौत, हत्या का आरोप

Sun, 08 Mar 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
A doctor found bleeding died during treatment, and murder charges were filed.
कानपुर। नवाबगंज थानाक्षेत्र में गंगा बैराज से बिठूर हाईवे पर रौतापुर के पास चार मार्च को सड़क पर लहूलुहान मिले बनियापुरवा निवासी डॉ. प्रवीण कुमार मौर्या (40) की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में शनिवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मूलरूप से बिठूर के हिंदूपुर गांव निवासी डॉ. प्रवीण कई वर्षों से नवाबगंज के बनियापुरवा में अपना क्लीनिक चला रहे थे। परिवार में पत्नी मिथलेश, बेटा अभिनव, बेटी श्रेजल और आराध्या हैं। नलकूप विभाग से रिटायर्ड पिता रामकृष्ण ने बताया कि अन्य चिकित्सक बेेटे से खुन्नस रखते थे। दो साल पहले बिठूर स्थित घर जाते समय मोहनपुर गांव के पास बेटे पर ईंट-पत्थर से हमला हुआ था।
विज्ञापन


इस कारण वह बनियापुरवा में घर बनवाकर रहने लगे थे। चार मार्च को बेटा दोस्तों के यहां होली मिलने स्कूटी से रौतापुर जा रहा था तभी बिठूर हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके सिर में पीछे खून बह रहा था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने कॉल की। इस पर फोन नहीं मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूचना दी। निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह माैत हो गई। नवाबगंज थानाप्रभारी केशवकुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हादसे में मौत हुई है। परिजनों के लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed