{"_id":"68d5824fefca3e3269011c87","slug":"a-dengue-patient-was-found-admitted-and-treatment-started-etawa-news-c-216-1-etw1005-131237-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डेंगू का एक मरीज मिला, भर्ती कर इलाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डेंगू का एक मरीज मिला, भर्ती कर इलाज शुरू
सार
इटावा जिले के जिला अस्पताल में इस सप्ताह डेंगू और बुखार के मरीजों की अचानक भीड़ देखी गई। गुरुवार को डेंगू का एक नया मामला सामने आया है। मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विस्तार
इटावा। जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू का एक नया मरीज सामने आया है। हालांकि मलेरिया का कोई भी केस नहीं मिला। अशोक नगर निवासी अंजलि को मंगलवार को बुखार और कमजोरी महसूस हुई।
इसके बाद वह इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचीं। डॉक्टर ने जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई और प्लेटलेट्स मात्र 30 हजार पाई गईं। स्थिति देखते हुए उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
वहीं जिला अस्पताल में सुबह करीब 7:30 बजे से ही पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12 बजे तक कुल 1060 पर्चे बनाए गए। ओपीडी में करीब 330 मरीज बुखार, डायरिया और पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। दवा काउंटर पर मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान...
- घर में गमले आदि में पानी न भरने ने दें।
- रात को सोते वक्त मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- शरीर को ढकने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
- गंभीर स्थिति में चिकित्सक से संपर्क करें।