{"_id":"58512ea84f1c1b8960649b68","slug":"a-death-reflex-tempo-running-in-speed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार में टेम्पो पलटा, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार में टेम्पो पलटा, एक की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 14 Dec 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के पास आठ सवारियों से लदा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक वृद्ध महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना के बाद भीड़ लग गई। टेम्पो से लोगों को बाहर निकाला गया व गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
कानपुर के नजदीक बिठूर इलाके में बुधवार सुबह के तकरीबन ग्यारह बजे तेज एक टेम्पो आठ सवारियों को लेकर मंधना से कल्याणपुर की ओर जा रहा था। नारामऊ के पास एक बस को ओवर टेक करने के दौरान सामने से आई बस को बचाने के चक्कर में चालक ने तेजी से कट मारा तो टेम्पो कई पलटियां खाकर गिरा। चींख पुकार मच गई।
यह देख आसपास के दुकानदार मदद को दौड़े। लोगों को बाहर निकाला गया। टेम्पो के भीतर देखा तो रामचंद्र गौतम(68) निवासी पाराप्रतापपुर थाना बिठूर का सिर बुरी तरह कुचल गया था। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि छुन्नी देवी बाजपेयी(75) के सिर में गंभीर चोट लगी थी। छुन्नी देवी के सिर से बहता खून देखकर लोगों ने फटाफट बारासिरोही क्ल्याण पुर के स्वास्थय केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
उधर, मृतक रामचंद्र के मौत की खबर देने के लिए परिजनों से जब पुलिस ने बात की तो पता चला रामचंद्र खाद के लिए पैसे निकालने के लिए बैंक गए थे। मौत की खबर सुन परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।