फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   a dacoit of 25 thousand was caught by the police in unnao, 12 cases are registered in different police station

Unnao News: पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामिया डकैत, अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 12 मुकदमे

Tue, 26 Jul 2022 10:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Jul 2022 10:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस बदमाशों-अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान माखी थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी डकैत को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
a dacoit of 25 thousand was caught by the police in unnao, 12 cases are registered in different police station
माखी थाने में पुलिस की गिरफ्त में इनामिया डकैत मोहसिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के चकलवंशी में  25 हजार के इनमिया डकैत को माखी थाना पुलिस ने सोमवार रात वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसने हरदोई जिले के सवायजपुर कस्बे में सराफ के यहां एक महीने पहले लाखों की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। उसके पास से डेढ़ किलो गांजा, तमंचा और बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन

कानपुर नगर के चमनगंज थाना क्षेत्र के हलीम चौक फहीमाबाद निवासी मोहसिन शातिर बदमाश है। 15 जून 2022 को मोहसिन ने हरदोई के कासिमपुर थाने में डकैती की वारदात को अंजमा दिया था। सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर सोमवार रात माखी थाना प्रभारी रामआसरे चौधरी ने वाहन चेकिंग शुरू की। 
विज्ञापन

रात करीब दस बजे मोहसिन हरदोई से उन्नाव शहर की ओर आ रहा था। पुलिस को वाहन चेकिंग करते देख वह बाइक मोड़कर भागने लगा। शक होने पर थाना प्रभारी ने टीम के साथ पीछा किया और करीब एक किमी पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उस के पास से एक किलो 600 ग्राम गांजा, एक तमंचा और हरदोई में डकैती की घटना में प्रयोग की गई पल्सर बाइक भी बरामद की है। पकड़े गए शातिर पर कानपुर और हरदोई में हत्या, लूट, डकैती, चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं। माखी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed