फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A criminal was arrested along with the looter.

Kanpur News: लूट के बाला सहित एक बदमाश को किया गिरफ्तार

Wed, 27 May 2026 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 27 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A criminal was arrested along with the looter.
शिवली। थाना पुलिस से मंगलवार को एक शातिर युवक को गिरफ्तार कर 24 मई को हरदियानाला गांव के बाहर हुई महिला से लूट का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट का एक बाला भी बरामद किया है। वहीं बदमाश का साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को मुखविर की सूचना पर भेवान नहर पटरी मार्ग पर घेराबंदी कर राजपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर सिकंदरा निवासी बाइक सवार इस्माइल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से लूट का एक बाला बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 24 मई की सुबह 10 बजे के करीब वह अपने साथी राहुल संग बाइक से हरदियानाला गांव गए थे। वहां उन्होंने गांव के बाहर उपले पाथ रही महिला से राम जानकी मंदिर का पता पूछा।
विज्ञापन

इस पर महिला ने मंदिर गांव में न होने की जानकारी दी। तभी राहुल मौका देखकर बाइक से उतरा और महिला के कानों से बाला छीन लिए। इस दौरान राहुल गमछे से अपना चेहरा बांधे था, जबकि वह हेलमेट लगाए था। घटना के बाद वह दोनों अकबरपुर की ओर भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार इस्माइल शातिर प्रवृत्ति का अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके खिलाफ चोरी, लूट, अवैध असलाहा रखने आदि के कुल 12 मामले दर्ज हैं। उसे कोर्ट में पेश किया गया है, वहां से उसे जेल भेजा गया है। फरार आरोपी राहुल की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed