Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A conspiracy to defraud Rs 1.06 crore was hatched in Rajasthan, accomplice arrested

Kanpur News: राजस्थान में रची गई थी 1.06 करोड़ ठगने की साजिश, साथी गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
A conspiracy to defraud Rs 1.06 crore was hatched in Rajasthan, accomplice arrested
कानपुर। एसएनजी साल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक बन अकाउंटेंट से 1.06 करोड़ रुपये की ठगी में क्राइम ब्रांच ने दूसरे आरोपी अनिल कुमार जैन को राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। उसने दिखावे के लिए कीटनाशक की दुकान खोल ठगी की साजिश रची थी। आसपास के लोगों को 10 प्रतिशत कमीशन का लालच देकर उनके खाते में रुपये ट्रांसफर कराए। इससे पूर्व क्राइम ब्रांच ने रविवार को मास्टरमाइंड राजेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया था।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर अपराधियों ने एसएनजी साल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक की फोटो के सहारे व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बनाकर अकाउंटेंट से 1.06 करोड़ रुपये मंगवाए थे। आरोपियों ने इन रुपयों को नौ अलग-अलग खातों में भेजने के बाद डॉलर और क्रिप्टो करेंसी में लगा दिए। क्राइम ब्रांच ने ठगी की जांच की जिसके आधार पर रविवार को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के राजेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर शुक्रवार को राजस्थान पुलिस के सहयोग से मंदसौर निवासी अनिल कुमार जैन को राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से मोबाइल और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। अनिल कुमार जैन राजेंद्र शर्मा की मौसी की बेटी का पति है।
विज्ञापन

------------------
दिखावे के लिए खोली कीटनाशक की दुकान
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों ने दिखावे के लिए कीटनाशक की दुकान खोली थी। उन्होंने कई अन्य लोगों के अकाउंट नंबर ले लिए थे। उनको 10 प्रतिशत कमीशन का लालच देकर उनके खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए। इसकी जांच चल रही है। गिरोह के कई अन्य वारदात में शामिल होने की आशंका है जिसकी जांच राजस्थान क्राइम ब्रांच भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
नजदीकी पर घूम रही शक की सुई
एसएनजी साल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुई ठगी में पुलिस की शक की सुई नजदीकी पर घूम रही है। उनको अंदेशा है कि किसी जानकार ने ही साजिश रचने में सहयोग किया है। उसके पास अकाउंटेंट का नंबर कैसे आ गया। जिस नंबर से यह व्हाट्सएप का अकाउंट बनाया गया उसकी जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed