फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A bus crushed a child crossing the road angry family members created a ruckus blocked the road

Kanpur: सड़क पार कर रहे बालक को बस ने कुचला, आक्रोशित परिजनों का हंगामा…लगाया जाम, पांच घंटे बाधित रहा यातायात

Fri, 28 Feb 2025 12:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Feb 2025 12:36 PM IST
सार

Kanpur News: हादसे के बाद ग्रामीण स्पीड ब्रेकर बनवाने और 15 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग के साथ आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। करीब साढ़े पांच घंटे बाद परिजन माने और शव को हटाने पर राजी हुए।

विज्ञापन
A bus crushed a child crossing the road angry family members created a ruckus blocked the road
आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिधनू में रमईपुर-जहानाबाद मार्ग पर गुरुवार सुबह सड़क पार कर रहे तीन साल के बालक को बस ने कुचल दिया। हादसे में उसकी माैत हो गई। बालक की मौत से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जाम लगाकर हंगामा किया। करीब साढ़े पांच घंटे बाद यातायात बहाल हो पाया।

विज्ञापन

साढ़ क्षेत्र के छतेरुआ गांव निवासी अनीस कुमार की पत्नी सोनी तीन बेटों प्रशांत, निशांत और आयुष (03) के साथ बुधवार को हाजीपुर मोड़ निवासी छोटी बहन मोनी की बेटी श्रद्धा के मुंडन संस्कार में शामिल होने आई थी। नानी शिवरानी के मुताबिक, गुरुवार सुबह वह नाती आयुष, प्रशांत और नातिन श्रद्धा को लेकर शौच के लिए सड़क पार खेतों की तरफ गई थी।

विज्ञापन



तेज रफ्तार निजी बस ने आयुष को कुचल दिया
लौटते समय आयुष बड़े भाई प्रशांत का हाथ पकड़कर आ रहा था। सड़क किनारे पहुंचने पर दूसरी तरफ मां सोनी को देखकर आयुष हाथ छोड़कर रोड पार करने लगा, तभी रमईपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार निजी बस ने आयुष को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

शव को सड़क के बीच रखकर लगाया जाम
ग्रामीणों के पीछा करने पर चालक बस को बाजपुर मोड़ के पास छोड़कर भाग गया। परिजन बालक को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव को सड़क के बीच रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

मुआवजा देने की मांग करते रहे ग्रामीण
सूचना पर नायब तहसीलदार असलान खान, बिधनू, सेनपश्चिम पारा, नौबस्ता, हनुमंत विहार और घाटमपुर थानों की पुलिस ने पहुंचकर समझाया। इसके साथ ही भारी वाहनों को रमईपुर चौराहे से बिधनू की तरफ डायवर्ट कर दिया। दो पहिया और छोटे वाहन वैकल्पिक रास्तों से निकलते रहे। ग्रामीण स्पीड ब्रेकर बनवाने और 15 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग के साथ आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
करीब साढ़े पांच घंटे बाद परिजन माने और शव को हटाने पर राजी हुए। इस दौरान सुबह 9:30 से दोपहर 3.00 बजे तक यातायात बाधित रहा। बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed