{"_id":"6ac168d2d7d582aa980edae0","slug":"a-bjp-delegation-demanded-that-the-sanjay-nagar-settlement-be-saved-kanpur-news-c-362-1-ka11013-157980-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: संजयनगर बस्ती को बचाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: संजयनगर बस्ती को बचाने की मांग
विज्ञापन
कानपुर। संजयनगर बस्ती में रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले गरीब परिवारों की झोपड़ियों को लेकर लोगों में चिंता है। बस्ती के किनारे रेलवे लाइन तक नाला बनाए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई के बीच भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर नाले के किनारे झोपड़ियों में रह रहे गरीब परिवारों की सुरक्षा की मांग की।
साथ ही जिन स्थानों पर रेलवे की ओर से कोई कार्य प्रस्तावित नहीं है वहां बस्ती को उजाड़े जाने से बचाने की मांग की। इस दौरान कैंट के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, छावनी मंडल अध्यक्ष सुमित तिवारी के साथ संजय नगर निवासी खिलावन, राम कश्यप और रज्जन सिंह आदि रहे।