फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A big leader of SP may join BJP

Kanpur News: सपा के एक बड़े नेता हो सकते बीजेपी में शामिल

Tue, 02 Apr 2024 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
A big leader of SP may join BJP
इटावा। टिकट वितरण को लेकर जहां प्रदेश की कई सीटों पर सपा में खींचतान चल रही है, वहीं सपा एक एक बड़े नेता के बीजेपी के शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। चर्चा है कि पहले वह भी इटावा लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। टिकट न मिलने से नाराज होने की वजह सपा का साथ छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में सपा-कांग्रेस गठबंधन, भाजपा और बसपा तीनों अपने प्रत्याशी घोषित करके चुनाव मजबूती से लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। भाजपा ने निवर्तमान सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया पर भरोसा जताया है तो बसपा ने हाथरस की पूर्व सांसद सारिका सिंह पर दांव लगाकर खुद को स्थापित करने का प्रयास किया है। वहीं, सपा-कांग्रेस गठबंधन में इटावा सीट सपा के खाते में गई है। सपा ने यहां से 15 साल तक बसपा में रहने वाले और लगभग चार साल पहले पार्टी ज्वाइन करने वाले जितेंद्र दोहरे को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

इससे कुछ पुराने नेताओं में नाराजगी की बात सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही सपा के एक बड़े नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इसको लेकर भाजपा में बात पूरी हो गई है। पांच अप्रैल को भाजपा के एक बड़े नेता की संभावित सभा में वह सदस्यता ले सकते हैं। हालांकि अभी इसे लेकर उक्त नेता ने पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया में शेयर हो रहे संदेश

मंगलवार को सपा के एक बड़े नेता के सपा छोड़ने को लेकर संदेश सोशल मीडिया में तैरने लगे थे। सपा समर्थक जहां उन नेता के भाजपा में जाने को गलत निर्णय बता रहे हैं। वहीं, भाजपा के लोग सपा का एक बड़ा विकेट गिराने की बात लिखते रहे।


जिलाध्यक्ष की बात

1- सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह अपने प्रत्याशी के लिए क्षेत्र में वोटकर मांग जनसंपर्क कर रहे हैं।2- भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत का कहना है कि चुनाव के चलते मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं चुनाव में व्यस्त हूं, अगर किसी को कहीं आना जाना होगा तो उसे कौन रोक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed