फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A baby feeding room opened at Hallet Hospital on the first day of Navratri

Kanpur News: नवरात्र के पहले दिन हैलट में खुला बेबी फीडिंग चैंबर, बच्चे को दूध पिलाने में होगी आसानी

Tue, 23 Sep 2025 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
A baby feeding room opened at Hallet Hospital on the first day of Navratri
कानपुर। नारी सशक्तीकरण के मद्देनजर नवरात्र के पहले दिन हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल बेबी फीडिंग चैंबर स्थापित किया गया है। बालरोग विभाग के एनआईसीयू के सामने यह चैंबर बना है। इससे माताओं को बच्चों को खुले में दूध नहीं पिलाना पड़ेगा। कानपुर हेरिटेज लेडीज सर्किल-88 की हैलट में और भी फीडिंग चैंबर खोलने की योजना है।
विज्ञापन


लेडीज सर्किल इंडिया और कानपुर हेरिटेज सर्किल-88 के सहयोग से बेबी फीडिंग सेंटर खोला गया है। सोमवार दोपहर संस्था की डॉ. आरती गुप्ता और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने लाल फीता काटकर चैंबर की शुरुआत की।
विज्ञापन


सर्किल-88 की अध्यक्ष अपर्णा जैन ने बताया कि 200 स्थानों पर बेबी फीडिंग चैंबर खोलने की संस्था की योजना है। डॉ. काला ने बताया कि मैटरनिटी ब्लॉक और जच्चा-बच्चा अस्पताल में एक-दो चैंबर और स्थापित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उद्यमी शुभम गोयनका, शिल्पी कनोडिया, नितिका अस्थान, हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह, बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार गौतम, सीएमएस डॉ. सौरभ अग्रवाल तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


20 बेड का आईकेएमसी वार्ड तैयार
जच्चा-बच्चा अस्पताल परिसर में इंटीग्रेटेड कंगारू मदर केयर वार्ड बनकर तैयार हो गया है। इसमें 20 बेड हैं। प्राचार्य डॉ. संजय काला और कानपुर हेरिटेज सर्किल-88 की पदाधिकारियों ने वार्ड का निरीक्षण किया। डॉ. काला ने बताया कि जल्दी ही वार्ड शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed