फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A 75-year-old woman hanged herself due to depression.

Kanpur News: अवसाद में 75 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 11 Mar 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
A 75-year-old woman hanged herself due to depression.
कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अशोकनगर में बीमारी से परेशान राममूर्ति (75) ने मंगलवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशोकनगर निवासी रिंकू चंदेल निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार में मां राममूर्ति और छोटा भाई टिंकू चंदेल है। टिंकू नवाबगंज स्थित एक सरकारी स्कूल में चपरासी है। परिजन ने बताया कि राममूर्ति कई वर्षों से बीमारी से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। दस वर्ष पहले पति योगेंद्र सिंह के निधन के बाद अवसाद में चल रही थीं। मंगलवार को रिंकू मथुरा दर्शन करने गए थे। दोपहर में रिंकू का बेटा शिवांक परीक्षा देकर घर लौटा। वह पानी पीने के लिए छत पर गया तो देखा कि दादी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर खिड़की से झांककर देखा तो राममूर्ति का शव फंदे से लटका हुआ था। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बीमारी और अवसाद की बात सामने आई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed