फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मंदिर ढहाने पर बवाल, पुलिस-तहसीलदार को पीटा

मंदिर ढहाने पर बवाल, पुलिस-तहसीलदार को पीटा

Thu, 20 Sep 2012 12:00 PM IST
Kanpur
Kanpur Updated Thu, 20 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के घिमऊ गांव में बुधवार शाम ग्राम समाज की भूमि पर बने मंदिर को ढहाने पर जमकर बवाल हुआ। मंदिर को ढहाने से भड़की महिलाओं ने पुलिस और तहसीलदार पर पथराव कर दिया। उन्हें घरकर पीटा। इससे 5-6 पुलिसकर्मी चुटहिल हो गए। तहसीलदार को महिलाओं ने खदेड़ा लिया और जीप स्टार्ट न होने पर उन्हें पैदल ही भागना पड़ा। बाद में पहुंचे एसडीएम और सीओ के सामने भी महिलाओं ने पत्थर चलाए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को काबू किया और 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। विवादित जगह पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

घिमऊ गांव के मजरा गड़रियनपुरवा में ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इस भूमि पर गांव के शिवनाथ आदि कब्जे का दावा करते हैं जबकि गड़रियन पुरवा के लोग वहां मंदिर के पक्षधर हैं। गांव की महिला रिंपी का आरोप है कि बुधवार शाम शिवलाल, शिवनाथ, छुन्नू, रामऔतार, ननकऊ, जयकरन, अरविंद, रमाकांत समेत दो दर्जन से अधिक लोग पुलिस को साथ लेकर आ धमके और उक्त मंदिर को ढहा दिया। विरोध करने पर पुलिस मारपीट पर आमादा हो गई। घटना से नाराज महिलाओं ने पुरुषों के साथ मिल कर मोरचा संभाला। पुलिस पर पत्थर चलाने शुरू कर दिए। तहसीलदार अनिल श्रीवास्तव पहुंचे तो महिलाओं ने उन्हें घेरकर पीटने का प्रयास किया। पथराव से बचने को वे जीप की ओर भागे लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। ग्रामीणों ने जीप पर भी पथराव कर दिया तो तहसीलदार पैदल ही भागकर पुलिस की जीप तक पहुंचे। ग्रामीणों ने दारोगा नखड़ूराम सरोज, सिपाही रफीक, लेखपाल, तहसीलदार के गार्ड, दारोगा दिनेश पंाडे को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर ये लोग मौका पाकर भाग खड़े हुए। एसडीएम हंसराज ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। चौबेपुर में मौजूद सीओ बलरामाचारी दुबे शिवराजपुर, ककवन थाने की फोर्स लेकर गांव पहुंचे तो महिलाएं अड़ गईं और मंदिर ढहाने वालों की गिरफ्तारी व तत्काल मंदिर का निर्माण कराने की मांग करने लगी। एसडीएम और सीओ ने समझाने का प्रयास किया तो वह रस्सी लेकर पेड़ पर फांसी लगाने का प्रयास करने लगीं। पुलिस और ग्रामीणों के बीच बातचीत चल रही थी कि तभी महिलाओं ने पुलिस पर दोबारा पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। एसडीएम हंसराज ने बताया कि बवाल में गांव के जयकरन, रिंपी और अरविंद आदि शामिल थे। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ का कहना है कि विवादित स्थल पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed