फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ‘थानेदार हफ्ते में दो बार पैदल गश्त करें’

‘थानेदार हफ्ते में दो बार पैदल गश्त करें’

Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
Kanpur
Kanpur Updated Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कानपुर। डीआईजी रेंज सुनील कुमार गुप्ता ने थानेदारों के साथ पहली बैठक में रविवार को निर्देश दिया कि वे हफ्ते में दो बार पैदल गश्त करें और सीओ एक दिन। एएसपी को गश्त की जांच की जिम्मेदारी दी। यह भी कहा कि कहीं भी शिथिलता मिलने पर डीआईजी नगर तुरंत कार्रवाई करें।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में हुई बैठक में डीआईजी रेंज ने कहा कि मुख्यमंत्री के जनता दरबार से कोई शिकायत आई तो निलंबन तय समझें। झूठी एफआईआर, फर्जी बरामदगी, फर्जी खुलासे से बचें। थानेदार को ड्यूटी स्थल, कौन-कहां लगा है, इसकी जानकारी हर पल रहनी चाहिए। इसके लिए वे खुद अपने हाथ से ड्यूटी लगाएं। अधिक घटनाओं वाले क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सभी सीओ को तीन दिन के भीतर थाने का गश्त कार्यक्रम तय कर सूचित करने के लिए कहा गया। अधिक लूट वाली घटनाओं के स्थल को चिन्हित कर सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जहां चेन और पर्स छीनने की घटना हो। वहां के चौकी इंचार्ज को डीआईजी नगर तुरंत निलंबित करें। फिर भी यदि चेन-पर्स लूट नहीं रुकती है तो थानेदार को भी दंड मिलना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


(जरूरत हो तो लगाएं)

यह है थानों की स्थिति
--डकैती में कलक्टरगंज, बिल्हौर, शिवराजपुर, सजेती एवं बिठूर में बढ़ोतरी। लूट में घाटमपुर, सजेती एवं बिठूर में बढ़ोतरी। हत्या में सजेती अव्वल। बलवा में घाटमपुर, महाराजपुर एवं नर्वल आगे। गृहभेदन में घाटमपुर आगे। वाहन चोरी में हरबंश मोहाल, गोविंदनगर, बेकगनगंज एवं ग्वालटोली आगे। बलात्कार में रायपुरवा, छावनी एवं रेलबाजार आगे है। सभी थानेदारों को 15 दिन के भीतर शिथिलता सुधारने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे में कारोबारी की मौत, दो घायल
बिल्हौर में पुल की रेलिंग से टकराई कार
बिल्हौर (कानपुर)। पानीपत से देहरादून होकर कानपुर जा रहे कपड़ा व्यापारियों की कार जीटी रोड पर अटक नदी के पुल की रेलिंग से जा टकराई। हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक समेत उसके दोनों साथी घायल हो गए।

हरियाणा के पानीपत शहर के न्यू सब्जी मंडी निवासी हरजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह (38) कपड़ा का कारोबार करते थे। कारोबार में पानीपत के उबराखेरी निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह व कानपुर के गोविंदनगर निवासी विवेक सचदेवा भी साझेदार थे। दो दिन पहले कारोबार के सिलसिले में हरजीत, भूपेंद्र तथा विवेक पानीपत से कार से निकले और शनिवार सुबह देहरादून पहुंचे। कपड़े के सैंपल लेकर तीनों कानपुर आ रहे थे। रविवार सुबह 8 बजे इनकी कार बिल्हौर से 6 किमी. दूर अटक नदी पुल पर रेलिंग से जा टकराई। इससे हरजीत की मौके पर ही मौत हो गई, भूपेंद्र और विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कानपुर से विवेक तथा हरजीत के रिश्तेदार और मित्र मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed