{"_id":"90787","slug":"Kanpur-90787-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग-मंच का महत्व कभी नहीं घटेगा: राजपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग-मंच का महत्व कभी नहीं घटेगा: राजपाल
Kanpur
Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। बालीवुड के कामेडियन राजपाल यादव ने बताया है कि 12 अक्तूबर को उनके होम प्रोडक्शन ‘नवरंग गोदावरी फिल्मस’ के बैनर तले ‘अता-पता और लापता’ फिल्म रिलीज हो रही है। जिसमें उन्होंने डबल रोल किया है। उन्होंने हास्य के माध्यम से समाज के सच को सामने लाने का प्रयास किया है। राजपाल शुक्रवार रात इटावा जाते वक्त बाबूपुरवा में सपा नेता मो. युनूस सिद्दकी के आवास पर कुछ देर के लिए रुके थे। वहां राजपाल ने कहा कि रुपया कमाने के लिए भले फिल्म निर्माता कितनी ही अश्लीलता क्यों ना परोसें, लेकिन रंगमंच के महत्व को कम नहीं किया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व पार्षद मो. शाहिद, जावेद, पार्षद फहीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन