{"_id":"89792","slug":"Kanpur-89792-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवांस में लें जू का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवांस में लें जू का टिकट
Kanpur
Updated Sat, 11 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अगर आप 15 अगस्त को चिड़ियाघर घूमने जाने वाले हैं तो टिकट की बुकिंग शनिवार से ही करा सकते हैं। साथ ही 15 अगस्त को पब्लिक हॉलीडे होने के कारण जू में टिकट के बढ़े रेट लागू रहेंगे। आम दिनों में 20 रुपये वाला इंट्री टिकट उस दिन 25 रुपये में मिलेगा जबकि मछली घर के 5 रुपये ही देने होंगे। बच्चों के लिए एंट्री टिकट 10 रुपये और मछलीघर का टिकट 2 रुपये का होगा। वीडियो कैमरा ले जाने के लिए 30 रुपये चार्ज अलग से देना होगा। जू के निदेशक के प्रवीण राव ने बताया कि 15 अगस्त के दिन भीड़ को देखते हुए हर बाड़े के पास कीपर की तैनाती रहेगी। छुट्टी के दिन भीड़ के कारण काफी लोग लौट जाते हैं, ऐसे में एडवांस बुकिंग की शुरुआत की गई है।