फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंटू के घर सीबीआई छापा

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंटू के घर सीबीआई छापा

Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कानपुर। एनआरएचएम घोटाले के मामले में प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा ‘अंटू’ के सिविल लाइंस स्थित आवास पर शनिवार सुबह सीबीआई ने छापा मारा। करीब 6 घंटे तक छानबीन के दौरान उनके पिता और पत्नी से अलग-अलग पूछताछ की गई। कार्रवाई के दौरान घर का गेट अंदर से बंद कर लिया गया था। सीबीआई यहां से अंटू के गोमती नगर के मकान के कागजात समेत कई दस्तावेज ले गई है। सीबीआई के छापे के बाद आमतौर पर अंटू के आवास पर आने वाले लोग नदारद रहे। बंगले में शाम तक सन्नाटा छाया रहा। आसपास के लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

सीबीआई की 5 सदस्यीय टीम सुबह लगभग साढ़े 6 बजे सिविल लाइंस में चेतना चौराहे के पास स्थित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर आई। उस समय घर में अनंत कुमार मिश्रा के बुजुर्ग पिता डीसी मिश्रा, पत्नी शिखा मिश्रा, मां और बेटा अन्नी मौजूद थे। टीम ने अंदर से गेट बंद करा लिया। इसके बाद जांच-पड़ताल शुरू की। सूत्रों के अनुसार पिता से अंटू के मंत्री पद के कार्यकाल, उससे पहले की प्रापर्टी, मंत्री रहते बनाई गई प्रापर्टी, एनआरएचएम के संबंध में पूछताछ की। पिता ज्यादातर सवालों पर अनभिज्ञता जताते रहे। सीबीआई ने पत्नी से भी पूछताछ की। उनसे पर्याप्त जानकारी न मिलते देख सीबीआई ने बंगले की तलाशी ली। भूतल में बने कैंप कार्यालय समेत अन्य कमरों की तलाशी ली गई। दोपहर 12:10 बजे तक चली इस कार्रवाई के दौरान दल को गोमती नगर के मकान के कागज, कुछ विधवाओं, वृद्धों से संबंधित कागजों समेत कई दस्तावेज मिले। जिन्हें दल अपने साथ ले गया। बाद में पिता ने बताया कि सीबीआई ने उनसे कई सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि हमें नहीं मालूम, देख लो। उन्होंने इस बारे में और जानकारी देने से इनकार कर दिया। वहीं पत्नी शिखा मिश्रा का कहना है कि पति निर्दोष हैं, उन्हें राजनीतिक विद्वेषवश फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed