{"_id":"79879","slug":"Kanpur-79879-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 जून तक चलेगी, 30 तक फीस जमा होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 जून तक चलेगी, 30 तक फीस जमा होगी
Kanpur
Updated Sat, 02 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। बीएड 2012 की ऑनलाइन काउंसिलिंग 8 जून से शुरू होगी। यह 28 जून तक चलती रहेगी। इसे लेकर कानपुर नगर में पांच काउंसिलिंग केन्द्र बनाए गए हैं। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि परिसर के कंप्यूटर केन्द्र पर काउंसिलिंग होगी। समन्वयक डा. संदीप सिंह ने बताया कि एसएसए कालेज नारामऊ और दयानंद एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज(डैम्स) में भी काउंसिलिंग कराई जाएगी। नारायणा इंजीनियरिंग कालेज, पनकी में काउंसिलिंग के दो केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 28 जून तक काउंसिलिंग कराकर कालेज और सीटों का विकल्प लॉक करने वाले अभ्यर्थियों को 30 जून तक फीस जमा करनी होगी। ऐसा न होने पर पंजीकरण निरस्त मान लिया जाएगा।
विज्ञापन