फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ‘डॉक्टर आपरेशन के रुपये मांगे तो तुरंत करें शिकायत’

‘डॉक्टर आपरेशन के रुपये मांगे तो तुरंत करें शिकायत’

Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। सरकारी अस्पताल में यदि डॉक्टर आपरेशन के लिए रुपये मांगे तो तुरंत कमिश्नर, डीएम से शिकायत करें। जो सरकारी डॉक्टर नर्सिंगहोम में प्रैक्टिस कर रहे हैं उन्हें हटाया जाएगा। मरीजों के लिए अब जेनेरिक के साथ ही ब्रांडेड दवाएं भी खरीदी जाएंगी। अस्पताल के प्रभारी दवाएं के बजट में से 20 फीसदी से मरीजों की जरूरत के हिसाब से दवाएं खरीद (लोकल पर्चेज) सकते हैं। यह बातें स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कही।
विज्ञापन

वे 102 सेवा में 105 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाने के बाद पुलिस लाइन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 10 हजार डॉक्टर हैं। दो हजार डॉक्टर और आ गए हैं, जो 20 नवंबर तक ज्वाइन कर लेंगे। एक हजार डॉक्टर और आएंगे। डॉक्टरों और दवाओं की कमी पूरी की जा रही है। पहली बार डॉक्टरों को उनकी तीन च्वाइस में से छांटकर अस्पताल में तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ के सिविल अस्पताल में रोजाना पांच हजार और बलरामपुर अस्पताल में नौ हजार मरीज देखे जा रहे हैं। जो यश, सम्मान लखनऊ के अस्पतालों में मिला, वह कानपुर में नहीं मिल पा रहा है। 1.25 लाख आशा भर्ती कीं, जिनमें से नर्सिंगहोम में मरीज ले जाने, दलाली करने वाली 1200 आशा बहुओं को निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती कार्यकाल में ठेकेदारों द्वारा प्रदेश को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे ईमानदारी से काम करेंगे। एनआरएचएम में 500 करोड़ का घोटाला होने की बात कहते हुए दावा किया कि उन्होंने एक पैसा लिए बिना डॉ. विजय लक्ष्मी को डीजी हेल्थ बनाया। इससे पहले के डीजी हेल्थ, प्रमुख सचिव और 172 डॉक्टर जेल में हैं। अभी 50 - 60 और डॉक्टर जेल भेजे जाएंगे। दवाओं की खरीद में पारदर्शिता बरती जा रही है। दो महीने में पीएचसी, सीएचसी तक की दवाएं इंटरनेट पर उपलब्ध करा दी जाएंगी।

ग्रामीण क्षेत्र में खुलेंगे पांच नए अस्पताल
कार्यक्रम के दौरान सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देते हुए सरसौल क्षेत्र में एक अस्पताल खोलने की मांग की। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्र में पांच अस्पताल खुलवाएंगे, वे उनके लिए स्थानों की सूची दें।


मंच पर बैठने को लेकर खींचतान
कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठने को लेकर खींचतान होती रही। पहले स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. विजय लक्ष्मी और डीएम को पीछे बैठना पड़ा। दीप प्रज्वलन के बाद सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मंच पर अपनी पूर्व निर्धारित कुर्सी के पास पहुंचे, पर उससे पहले ही नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रेश सिंह ने उनकी कुर्सी पर कब्जा कर लिया। बाद में उन्हें राज सिंह यादव के साथ दूसरी कुर्सी में उन्हीं के साथ बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed