{"_id":"38-205296","slug":"Kanpur-205296-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्र्स कर्मी का शव गंगा में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्र्स कर्मी का शव गंगा में मिला
Kanpur
Updated Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। सेंट्रल स्टेशन से तीन दिन पहले लापता हुए एयरफोर्स कर्मी राजीव कुमार यादव (39) का शव रविवार को महाराजपुर के ड्योढी घाट में गंगा नदी में मिला है। सिर और शरीर पर चोटों के चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार राजीव के सिर में दो चोटें पाई गई हैं और मौत का कारण डूबना है। ऐसा लग रहा है कि सिर में चोट पहुंचाकर बेहोश करने के बाद गंगा में फेंक दिया गया। थानाध्यक्ष अतर सिंह यादव का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली नहीं है। जैसी रिपोर्ट आएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
राजीव कुमार कासगंज निवासी रामनरेश यादव के बड़े बेटे थे। भाई रवि ने बताया कि राजीव लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर तैनात थे। वह मिस्ट्रिरियल स्टॉफ थे। पत्नी लवली यादव, बेटे तुषार और बेटी रिया के साथ अमौसी एयरपोर्ट के सरकारी आवास में रहते थे। पिता रामनरेश दीपावली पर राजीव के घर गए थे। पिता और राजीव छह नवंबर को टाटा छपरा एक्सप्रेस से कासगंज आ रहे थे। सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन रुकी, तभी राजीव पिता से बाथरूम जाने से बात कहकर चले गए। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं था। सात नवंबर को सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी थाने में राजीव की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। रविवार को उनका शव महाराजपुर के ड्योढी घाट के पास गंगा में मिला। रवि के मुताबिक राजीव के सिर और शरीर पर चोटें हैं। उन्हें आशंका है कि राजीव की हत्या कर शव गंगा में फेंका गया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक अब मामला जीआरपी को ट्रांसफर किया जाएगा क्योंकि वहीं गुमशुदगी दर्ज है।