{"_id":"38-198806","slug":"Kanpur-198806-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 26 से जांची जाएंगी बीएड की कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 26 से जांची जाएंगी बीएड की कापियां
Kanpur
Updated Mon, 22 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी की बीएड 2013-14 की कापियां अब 26 सितंबर से जांची जाएंगी। इसका आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया गया है। बीपीएड, एपीएड और एमएड की कापियां भी जांची जानी हैं।
बीएड की कापी जांचने के लिए टीचर्स का पैनल तैयार हो गया है। अनुदानित कॉलेजों के टीचर्स को बुलाया जा चुका है। रजिस्ट्रार सय्यद वकार हुसैन ने बताया कि बीएड के रिजल्ट 18 अक्तूबर से पहले घोषित किया जाएगा। इसलिए सेल्फ फाइनेंस कोर्स के टीचर्स से भी कापी जंचवाने का फैसला किया गया है। पांच साल का अनुभव रखने टीचर्स कापी जांचने का आवेदन कर सकते हैं। जो टीचर्स आवेदन करेंगे, उन्हें यूनिवर्सिटी से मिला अनुमोदन प्रमाण पत्र देना होगा। संबंधित कालेज के प्रिंसिपल का अनुमति पत्र भी साथ लाना पड़ेगा। इससे पहले बीएड की कापियां 20 सितंबर से जांची जानी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित करना पड़ा है।