{"_id":"38-197496","slug":"Kanpur-197496-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों के ब्लड, बालों के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों के ब्लड, बालों के सैंपल लिए
Kanpur
Updated Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड के पांचों आरोपियों के डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड और बाल के सैंपल शुक्रवार को उर्सला में लिए गए। एसीएम और तीन डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में सैंपल सील करके पुलिस को सौंप दिए गए। इन सैंपलों की जांच अब लखनऊ स्थित फोरेंसिक लैब में होगी। पूरी कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल वापस पहुंचा दिया गया।
पांडु नगर निवासी पीयूष की पत्नी ज्योति की हत्या बीती 28 जुलाई को उसी की कार में चाकुओं से गोदकर की गई थी। इस मामले में ज्योति के पति पीयूष श्यामदामानी के साथ ही उसकी प्रेमिका मनीषा, सोनू कश्यप, आशीष कश्यप, रेनूू, अवधेश कुमार आदि आरोपी हैं। पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देकर आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी। कोर्ट की अनुमति मिलने पर शुक्रवार को पीयूष सोनू कश्यप, रेनू, आशीष कश्यप और अवधेश कुमार को पुलिस अभिरक्षा में उर्सला अस्पताल लाया गया। एसीएम-तीन की मौजूदगी में उर्सला के पैथालॉजिस्ट डॉ. एसके मिश्रा, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पुष्कर आनंद और जेल के डॉक्टर रामकेवल पांडेय की टीम ने आरोपियों के ब्लड और बालों के सैंपल लिए।
इनसेट
पुलिस करेगी मनीषा की प्रेग्नेंसी टेस्ट का विरोध
कानपुर। ज्योति हत्याकांड में पुलिस मुख्य आरोपी पीयूष की प्रेमिका मनीषा के प्रेग्नेंसी टेस्ट का विरोध करेगी। अब ज्योति हत्याकांड की विवेचना में पुलिस को इसकी जरूरत भी महसूस नहीं हो रही है।
विज्ञापन
एक पुलिस अफसर का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से मनीषा की डॉक्टरी कराने का मन बनाया था तब बचाव पक्ष ने इसका विरोध किया था। पुलिस का मानना है कि अब मनीषा का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। दूसरी ओर इस हत्याकांड की विवेचना से जुड़े कागजात की सुरक्षा के लिए एक कांस्टेबिल की ड्यूटी लगाई गई है। ये कागजात एक बक्से में रखे गए हैं। बक्से की निगरानी में एक कांस्टेबल की ड्यूटी रहती है। पुलिस अफसरों को आशंका है कि यदि विवेचना से जुड़े कागजात की फोटोकॉपी आरोपी पक्ष या उनके अधिवक्ता के हाथों लग गई तो नुकसान हो सकता है। विवेचना से जुड़े एक अफसर ने बताया कि ज्योति हत्याकांड की विवेचना से जुड़े कागजात की संख्या तीन हजार से ज्यादा पहुंच गई है।