फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नारायना हॉस्पिटल में फ्री कैंसर शिविर आज

नारायना हॉस्पिटल में फ्री कैंसर शिविर आज

Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। कैंसर के मरीजों के लिए दो दिवसीय फ्री कैंसर शिविर 13 सितंबर से शुरू हो रहा है। पहले दिन नारायना हॉस्पिटल, पनकी पड़ाव में शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होगा। शाम तक चलने वाले इस शिविर में उन मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा, जिन्होंने 10 या 11 तारीख को रजिस्ट्रेशन कराए हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों का चेकअप 14 सितंबर को दयानंद वुमेंस ट्रेनिंग कॉलेज (डीडब्लूटीसी) मकराबर्टगंज में होगा। दोनों ही शिविरों में समय बचने पर बिना रजिस्ट्रेशन वाले मरीजों को भी देखा जा सकता है। मुंबई के ओंकोलॉजिस्ट डॉ. विष्णु अग्रवाल और उनकी टीम चेकअप करेगी।
विज्ञापन

भक्ति वेदांता कैंसर इंस्टीट्यूट मुंबई, दयानंद शिक्षण संस्थान, नारायना ग्रुप और ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की तरफ से पूर्व एमएलसी जगेंद्र स्वरूप की स्मृति में 14 सितंबर को दयानंद वुमेंस ट्रेनिंग कॉलेज (डीडब्लूटीसी), मैकराबर्टगंज और उससे पहले 13 सितंबर को पनकी पड़ाव स्थित नारायना हॉस्पिटल में कैंसर रोगियों की फ्री जांच के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविर में मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल के ओंकोलॉजिस्ट (कैंसर रोग विशेषज्ञ) डॉ. विष्णु अग्रवाल और उनकी टीम के डॉक्टर विष्णु मोहन एवं सहायक नेत्रपाल मरीजों का हेल्थ चेकअप करेंगे। मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। जिन मरीजों ने नौ सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराए हैं, उन मरीजों का चेकअप डीडब्लूटीसी, मैकराबर्टगंज में होगा, जबकि 10 और 11 सितंबर को रजिस्ट्रेशन कराए हैं, उन मरीजों का चेकअप पनकी पड़ाव स्थित नारायना हॉस्पिटल में होगा।
विज्ञापन

डॉ. विष्णु अग्रवाल ने बताया कि मरीजों की यदि पहले कैंसर संबंधी जो भी जांचें हुई हों, वे रिपोर्ट भी साथ लाएं। उन्होंने बताया कि गरीब मरीजों का मुंबई के भक्ति वेदांता हॉस्पिटल में फ्री इलाज किया जाएगा, जबकि अन्य मरीजों को रियायत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर के संबंध में यहां कर सकते हैं संपर्क
- अमर उजाला आफिस - 9675201412
- नारायणा हॉस्पिटल - 7800007704
- धर्मेंद्र (नारायणा हॉस्पिटल) - 7800007701
- मनोज चौरसिया - 9675898211
- संजय सचान - 9336200355
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed