{"_id":"38-197340","slug":"Kanpur-197340-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचएमएस, बीएएमएस की सीटें फुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचएमएस, बीएएमएस की सीटें फुल
Kanpur
Updated Fri, 12 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। सीपीएमटी की तीसरे चरण की काउंसलिंग में गुरुवार को बीएचएमएस और बीएएमएस की सभी सीटें फुल हो गईं। शाम की शिफ्ट में काउंसलिंग के दौरान तमाम स्टूडेंट्स को निराश लौटना पड़ा। अब 15 सितंबर को ओवर आल रैंक 6001 से 13000 तक के अभ्यर्थियों के पंजीकरण होंगे, उनकी काउंसलिंग 16 को होगी। जबकि 16 सितंबर को 13001 से सभी योग्य अभ्यर्थियों के पंजीकरण और 17 को उनकी काउंसलिंग होगी।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज समेत सूबे के चार एलोपैथिक मेडिकल कालेजों में सुबह 10:00 बजे बीएचएमएस और बीएएमएस की 87 सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच हुई। इसके बाद उन्हें रैंक वाइस काउंसलिंग में शामिल किया गया। चारों सेंटरों में एक साथ रैंक वाइज ऑन लाइन काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. जीएन द्विवेदी ने बताया कि बीएएमएस और बीएचएमएस की सभी सीटें फुल हो गई हैं। काउंसलिंग देर शाम तक चली।