{"_id":"38-185015","slug":"Kanpur-185015-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट कॉल सेंटर में दर्ज कराएं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट कॉल सेंटर में दर्ज कराएं शिकायतें
Kanpur
Updated Mon, 09 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। स्टेट ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट के अंतर्गत अब पब्लिक ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम से जन समस्याएं निस्तारित की जाएंगी। नगर निगम द्वारा इस पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी, जिनको निस्तारित करने के लिए तुरंत टीमें लग जाएंगी। पब्लिक की सभी शिकायतें ऑनलाइन पोर्टल पर भी देखी जा सकेंगी। इसके साथ ही स्टेट कॉल सेंटर बनाया गया जिसमें कभी भी कोई व्यक्ति अपनी समस्या दर्ज करा सकता है। नगर निगम के आईटी प्रभारी राम नगीना त्रिपाठी ने बताया कि इस व्यवस्था के अंतर्गत विभागवार, जोन व वार्डवार शिकायतों की श्रेणी के अनुसार संबंधित कर्मचारी व अधिकारी निर्धारित है। उनका मोबाइल नंबर भी फीड किया गया है। स्टेट कॉल सेंटर में 18001805432 व 18001805124 पर अपनी शिकायत लोग दर्ज करा सकते हैं। पब्लिक ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम के तहत जैसे ही कोई शिकायत आएगी उसके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग, जोन और वार्ड की श्रेणी पर उसे सॉफ्टवेयर में फीड कर दिया जाएगा। इसके बाद संबंधित कर्मचारी और अधिकारी को एसएमएस के जरिए शिकायत एवं शिकायतकर्ता के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाएगी। सिस्टम में शिकायतों की पेंडिंग लिस्ट भी दिखाई देती रहेगी। इस पोर्टल की पेंडिंग शिकायतों की मानीटरिंग निदेशालय एवं शासन की ओर से नियमित रूप से की जाती है।
विज्ञापन