{"_id":"38-179251","slug":"Kanpur-179251-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील हो गई शहर की सीमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील हो गई शहर की सीमाएं
Kanpur
Updated Wed, 23 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। अकबरपुर लोकसभा सीट पर 24 अप्रैल को होने वाले मतदान को निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार शाम से जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। दूसरे शहरों से आने वाले वाहनों की सीमा पर सघन चेकिंग हो रही है। शराब और भांग की दुकानें भी शाम छह बजे बंद करा दी गई हैं। अब मतदान खत्म होने के बाद ही सीमाएं और शराब-भांग की दुकानें खुलेंगी।
एसएसपी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अकबरपुर लोकसभा सीट का चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के भारी बंदोवस्त किए गए हैं। पैरा मिलेट्री फोर्स, पीएसी के साथ ही प्रदेश के कई जिलों से पुलिस बल आया है। संवेदन और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सिविल पुलिस के साथ पैरा मिलेट्री के जवान भी तैनात होंगे। केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा होगी। कानून-व्यवस्था की ड्यूटी स्थानीय पुलिसकर्मियों के हाथों में रहेगी। बकौल एसएसपी पुलिस, पैरा मिलेट्री, पीएसी और गैर जनपदों के आए पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्डों का एक ग्रुप बनाकर सभी को चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों के बारे में एसएमएस के जरिए जानकारी दी जा रही है। ग्रुप में करीब 30 हजार लोग शामिल हैं।
एसएसपी के मुताबिक मतदान के 48 घंटे पहले यानि मंगलवार शाम से शहर की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। इसके लिए 24 बैरियर लगाए गए हैं। इन पर पुलिस और पैरा मिलेट्री के जवान को सघन चेकिंग के आदेश दिए हैं। साथ ही धर्मशाला, होटल, गेस्ट हाउस और ढाबा में गैर जनपद के किसी भी व्यक्ति के ठहरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन स्थानों की चेकिंग भी शुरू कर दी गई है। प्रयास होगा होटल, धर्मशाला, और ढाबा में ठहरने लोगों को सीमा से बाहर कर दिया जाए। संवेदनशीलता के मद्देनजर रेलवे और सब स्टेशनों की भी चेकिंग कराई जाएगी। एसएसपी ने साफ लहजे में कहा कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
--
फ्लैग और रूट मार्च हुआ
अकबरपुर और कानपुर नगर संसदीय क्षेत्र में 24 और 30 अप्रैल को मतदान होना है। लोग निष्पक्ष तरीके से निडर होकर मतदान कर सके। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसर लगातार कवायद कर रहे हैं। इसी क्रम में स्वरूप नगर, नवाबगंज, काकादेव, फजलगंज, पनकी, कल्याणपुर, बिठूर रोड, महाराजपुर, घाटमपुर, बिल्हौर समेत कई क्षेत्रों में पुलिस, पीएसी, पैरा मिलेट्री के जवानों ने एक साथ फ्लैग और रूट मार्च किया। साथ ही संदेश दिया कि आप लोग निडर होकर मतदान करें, हम सुरक्षा के लिए तैयार हैं।