फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सूबे में सरकार, जिताओ तो कराएं बेड़ा पार

सूबे में सरकार, जिताओ तो कराएं बेड़ा पार

Wed, 23 Apr 2014 05:32 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Wed, 23 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। शहर लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सुरेंद्र मोहन अग्रवाल चुनाव प्रचार में सबसे ज्यादा जोर नुक्कड़ सभाओं में दे रहे हैं। उनका जोर अल्पसंख्यकों वोटों के साथ बहुसंख्यक बिरादरी के वोट लेने का है। नुक्कड़ सभाओं में लोगों को यही समझा रहे हैं कि शहर का विकास प्रदेश सरकार ही कर सकती है। अभी प्रदेश सरकार के पास तीन साल और हैं। जिस क्षेत्र से ज्यादा वोट मिलेंगे उस क्षेत्र में चुनाव बाद सबसे ज्यादा विकास कराया जाएगा। एक के बाद दूसरी सभा, दूसरी के बाद तीसरी। समर्थकों-कार्यकर्ताओं के साथ जूस-मट्ठे का दौर भी चलता रहता है। इस दौरान वे फरियादियों को भी सूबे की सरकार के दमखम पर भरोसा देते दिखते हैं। उनकी इसी दिनचर्या के बीच मंगलवार को सीनियर रिपोर्टर आसिफ हुसैन और फोटो जर्नलिस्ट संजय लोचन पांडेय ने एक दिन उनके साथ गुजारा। पेश है रिपोर्ट-
विज्ञापन


एलनगंज स्थित आनंद अपार्टमेंट में रहने वाले सुरेंद्र मोहन की चुनावी व्यस्तता पूजा-पाठ के बाद ही शुरू हो जाती है। मंगलवार को उन्होंने बड़े बेटे के साथ कुछ देर चर्चा की। डायरी में कार्यक्रमों के फेहरिश्त देखी और नौ बजते ही घर से निकल पड़े। समर्थकों संग साढ़े नौ बजे किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड सात में बीनू त्रिपाठी के घर पहुंचे। उन्हें लोग ‘बाबूजी’ ही कहते हैं। यहां वार्ड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने स्वागत किया तो राधा मिश्रा ने तिलक लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक पार्टी के प्रत्याशी हरिद्वार से बनारस तक पहुंचकर कानपुर वापस आ गए हैं। दूसरे प्रत्याशी कानपुर से 15 साल से सांसद हैं। उनके कोयले की कालिख के शहर बदनाम हो गया है। काफिला फिर निकलता है और सुबह 10 बजे बाबू जी पहुंच जाते हैं निराला नगर में सपा वार्ड अध्यक्ष अमर सिंह की ओर से रखी गई नुक्कड़ सभा में। यहां दिनेश गुप्ता, मोहित सिंह, दीपक, मनीष कुमार आदि ने स्वागत किया। नारे लगे तो उन्होंने भी युवाओं में जोश भरने में कसर नहीं छोड़ी। वहां से सीधे यशोदा नगर....। सुरेंद्र मोहन गाड़ी में ही बताते हैं कि कानपुर लोकसभा के यहां दो ही वार्ड आते हैं। यहां पर सपा समर्थक खूब हैं। यशोदा नगर के पशुपति नगर में चामुंडा पार्क में बरगद के पेड़ के नीचे पार्टी से जुड़े युवा उनका इंतजार कर रहे थे। काफिला पहुंचते ही जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। सुरेंद्र मोहन उनसे बोले, कानपुर को सुंदर देखना चाहते हो तो मुझे वोट दो। वहीं की लड़की अनामिका गुप्ता ने उन्हें बताया कि पिता का तीन दिन पहले निधन हो गया। परिवार की हालत बयां की। बताया कि वह ट्रांसपोर्ट में काम करते थे। इस पर उन्होंने सीएम कोष से 2.68 लाख दिलवाने का वादा किया। यहां मनीषा गुप्ता, मनोरमा अग्रवाल, सपना, प्रीति, आरजू को वोट डलवाने का निर्देश दिया। काफिला किदवईनगर चौराहा पहुंचा तो यहां साथ चल रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को जूस और मट्ठा पिलाया। फिर बारादेवी चौराहे पर नुक्कड़ सभा हुई। यहां से फिर घर पहुंचे।
विज्ञापन

घर पर पूर्व मेयर सरदार महेंद्र सिंह के साथ पेंशनर्स एसोसिएशन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन, जल कल मजदूर सभा के लोगों ने मुलाकात कर समर्थन का भरोसा दिया। इसके बाद पार्टी दफ्तर और फिर पांच बजे रोटी वाली गली में सभा। यहां हाजी नफीस उर्फ अच्छे बाबू, लाडले भाई, गुलजार अली, इजहार, शहनशाह आलम, हाजी मुन्ना, गुलाम, सुरेंद्र सिंह लाडी, रियाजुद्दीन सिद्दीकी, चंद्रेश सिंह, नसीरुद्दीन, फजल महमूमद, सरताज अनवर ने स्वागत किया। अगला पड़ाव होता है शाम छह बजे...हीरामन का पुरवा में। यहां पार्षद सालिया उन्हें महिलाओं से मिलवाती हैं। सात बजे मुंशी पुरवा पहुंचते हैं। यहां मोहम्मद यूनुस, शाहिद, सुरेंद्र यादव, निशात मलिक स्वागत करते हैं। आठ बजे बाबू जी का काफिला पहुंचता है मदीना मस्जिद जाजमऊ में। यहां सपा में शामिल हुए पार्षद शमीम आजाद सभा कर सुरेंद्र मोहन के पक्ष में वोट देने की अपील करते हैं। इसके बाद डॉ. एसजे सचान, पिंटू सेंगर, अब्दुल मोईद खां, अख्तर हुसैन, हेमलता शुक्ला, मनोज सेंगर, संजय आदि के साथ वे घर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरेंद्र मोहन बोले
सपा सरकार में रहते हुए शहर का विकास कराया है
सबसे ज्यादा विकास तो जनरलगंज में कराया था
नेताजी के नजदीकी होने से दिक्कत नहीं होती है
विकास कार्य केंद्र नहीं प्रदेश सरकार कराती है
मोदी तो लोगों को सिर्फ भ्रमित कर रहे हैं
जनता के हर तबके का वोट मिल रहा है
देश में इस बार तीसरे मोर्चे की बनेगी सरकार


ये नारे लगे
जिसका जलवा कायम है उसका नाम मुलायम है
शहर का विकास कराना है सुरेंद्र मोहन को लाना है
शहर का सांसद कैसा हो सुरेंद्र मोहन जैसा हो
कानपुर का एक ही मोहन सुरेंद्र मोहन
समाजवादी पार्टी जिंदाबाद
बंटी सेंगर की आवाज सुरेंद्र मोहन अग्रवाल

‘जोशी को भाजपा से निकालें मोदी’
कानपुर। सुरेंद्र मोहन दिन के तीन बजे प्रेस क्लब में पत्रकारों से भी रूबरू हुए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मुरली मनोहर जोशी पर खूब तीर छोड़े। बोले, उन्होंने एक टीवी पत्रकार को बंधक बनाने की धमकी देकर अपराध किया है। पत्रकार पर इंटरव्यू फिक्स करने का भी दबाव बनाया। यहां तक कि जबरन कैमरा लेकर अपना बयान भी डिलीट करा दिया। यह तो अपराध है। नरेंद्र मोदी अपराधियों को जेल भेजने की बात करते हैं तो पहले अपनी पार्टी से जोशी को निकालें। सपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र है। जोशी ने खुलेआम धमकी दी लेकिन उनकी पार्टी के किसी नेता का भी बयान तक नहीं आया। अगर मोदी ने उन पर कार्रवाई नहीं की तो यही समझा जाएगा कि वह झूठ की राजनीति कर रहे हैं। अगर दुर्भाग्य से इस तरह के नेता जीत गए तो जनता से कैसा व्यवहार करेंगे। मांग की कि मोदी उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं। अगर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं की गई तो आगे रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed