फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मतदान के दिन रूट डायवर्जन

मतदान के दिन रूट डायवर्जन

Wed, 23 Apr 2014 05:32 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Wed, 23 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। लोकसभा निर्वाचन में मतदान के दिन 24 अप्रैल एवं 30 अप्रैल को भारी वाहनों के लिए रास्ता तय कर दिया गया है। इसे न मानने वालों के वाहन सीज कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक मनीराम यादव ने बताया कि पोलिंग पार्टियां विधानसभावार राजकीय पॉलीटेक्निक रावतपुर से रवाना होंगी। मतदान के बाद ड्यूटी में लगे वाहनों की वापसी मंडी समिति हमीरपुर रोड नौबस्ता में होगी।
विज्ञापन

यह है ट्रैफिक डायवर्जन -
- फर्रुखाबाद, कन्नौज की ओर से शहर आने वाले वाहन गुरुदेव चौराहा, विकास नगर चिड़ियाघर, कंपनीबाग होते हुए आएंगे। इसके अलावा दाहिने गुरुदेव क्रासिंग को पार कर जीटी रोड एवं रेलवे लाइन के समानांतर मार्ग से होते हुए शारदा नगर क्रासिंग होते हुए अपने गंतव्य पर जा सकेंगे। 23 और 29 अप्रैल को चौबेपुर नो इंट्री में खड़े वाहनों को सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक नो इंट्री में ही खड़ा रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर या रावतपुर से जीटी रोड होकर कन्नौज/फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन शारदा नगर क्रासिंग से बाएं नमक फैक्ट्री चौराहा, मसवानपुर होते हुए कल्यानपुर क्रासिंग से गंतव्य की ओर जाएंगे।

- घाटमपुर से नौबस्ता होकर कानपुर शहर में आने वाले वाहन घाटमपुर से चौड़गरा, जहानाबाद, रामादेवी होते हुए आएंगे।
- रामादेवी से वाया नौबस्ता घाटमपुर जाने वाले वाहन रामादेवी, जहानाबाद, चौड़गरा होते हुए गंतव्य पर जाएंगे।
-दिल्ली, फर्रुखाबाद की ओर से नौबस्ता होकर घाटमपुर जाने वाले वाहन नौबस्ता से हमीरपुर रोड जाने की बजाय मुड़कर हाइवे से सीधे रामादेवी होकर चौडगरा, घाटमपुर होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed