{"_id":"38-171341","slug":"Kanpur-171341-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरिज टूरिज्म में संभावना तलाशेंगे एक्सपर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैरिज टूरिज्म में संभावना तलाशेंगे एक्सपर्ट
Kanpur
Updated Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (आईबीएम) सीएसजेएम यूनिवर्सिटी का दो दिवसीय सेमिनार ‘ट्रांसफारमिंग कम्युनिटीज थ्रो टूरिज्म’ 21, 22 फरवरी को होगा। यह जानकारी डायरेक्टर प्रो. संजय श्रीवास्तव और प्रो. मुकेश रंगा ने दी। आईबीएम हाल में बुधवार को पत्रकारों से उन्होंने बताया कि इंडियन काउंसिल फॉर सोशल साइंसेस एंड रिसर्च ने दो लाख रुपये का बजट दिया है। इसकी मदद से राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इसमें भूटान के रिसर्च पेपर भी आ रहे हैं। मध्य प्रदेश का रिसर्च पेपर मैरिज टूरिज्म पर फोकस करेगा। सेमिनार में 18 रिसर्च पेपर प्रकाशित किए जाने हैं। कुलपति प्रो. जेबी वैशंपायन सेमिनार का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर डॉ. सिधांशु राय, डॉ. अंशु यादव, डॉ. अर्पणा कटियार, डॉ. सुधीर वर्मा, शाह मोहम्मद, डॉ. अखिलेश, डॉ. केके बाजपेयी, डॉ. श्रुति मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन