फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   भैंस व्यापारी की हत्याकर शव फर्रुखाबाद में गाड़ा

भैंस व्यापारी की हत्याकर शव फर्रुखाबाद में गाड़ा

Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के कुसुमखोर गांव से भैंस व्यापारी के अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई। शव फर्रुखाबाद के सवासी गांव के कटरी में जमीन के अंदर गाड़ दिया गया। शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए दो अभियुक्तों की निशानदेही पर शव को जमीन से खोदकर बरामद कर लिया।
विज्ञापन

कुसुमखोर गांव निवासी नजीबुल भैंस का व्यापार करता था। 25 जनवरी की शाम किसी के फोन पर गया था, तभी कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। 28 जनवरी को भाई नफीसुल ने बदमाशों के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने धारा 364 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। सर्विलांस के जरिए पुलिस अभियुक्तों तक पहुंची।
विज्ञापन

कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक एसके शुक्ला ने दो अभियुक्तों को दबोच लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। शव फर्रुखाबाद जिले के थाना कमालगंज के गांव सवासी के कटरी में गड़ा होने की बात बताई। इसी आधार पर शुक्रवार को दारोगा व सिपाही फर्रुखाबाद पहुंचे और शव को बरामद किया। फरार चल रहे अभियुक्तों और घटना में प्रयुक्त किए गए वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed