फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हाईटेक पुलिस उतरी सड़क पर

हाईटेक पुलिस उतरी सड़क पर

Sat, 19 Oct 2013 05:40 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sat, 19 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के पास बने इसरो मैप से लैस प्रदेश के पहले अत्याधुनिक हाईटेक कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया। यहां कामकाज देखने के बाद उन्होंने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर कंट्रोल रूम से जुड़े वाहनों को रवाना किया। मंच से संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस महकमे में बहुत सुधार की जरूरत है। इस अभिनव पहल से सुधार की ओर एक कदम बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को जनता में यह विश्वास जगाना होगा कि वह गरीबों, बेगुनाहों के साथ खड़ी है।

पुलिस लाइन हैलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले हाईटेक कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। कॉल आने से लेकर समस्या निवारण तक के कामकाज का तरीका समझा। कहा, एसएसपी ने रुचि लेकर यहां ऐसी व्यवस्था कराई जिसमें सीसीटीवी और जीपीएस दोनों हैं। इससे जहां जनता की मदद होगी वहीं पुलिस को भी बहुत सहयोग मिलेगा। अपराधियों ने क्राइम का तरीका बदल लिया है। ऐसे में सीसीटीवी के साथ जुड़ा यह सिस्टम कारगर साबित होगा। बातें रिकार्ड होने से पुलिसकर्मियों की भाषा भी नियंत्रित होगी। उन्होंने कहा कि मीडिया को टिप्पणी की पूरी आजादी है। खराब काम खूब छापो लेकिन भइया अच्छे काम को भी जगह दो। आम तौर पर घटना हुई तो खूब बढ़ा-चढ़ाकर पहले पन्ने तक छापा जाता है, पर वर्क आउट जब होता है तो किस पन्ने पर खबर गई पता ही नहीं चल पाता। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि जनसंख्या के हिसाब से वारदात बढ़ रही हैं। कानपुर में हुई यह शुरुआत क्राइम कंट्रोल करने में सक्षम होगी। हाईटेक कंट्रोल रूम के शुरुआती बेड़े में 20 लग्जरी कारें (इनोवा-इंडिका), 20 रेसिंग बाइकें (अपाचे) और 14 साइकिलें जोड़ी गई हैं। 65 कारें, 23 बाइकें और 126 साइकिलें और मिलनी हैं। कार्यक्रम का संचालन एसएसपी यशस्वी यादव ने किया। इस दौरान मंच पर प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार, डीजीपी देवराज नागर, एडीजी असीम अरुण, कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुरेंद्र मोहन अग्रवाल, कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सुनील जोगी, विधायक गजाला लारी, विधायक सतीश निगम, मुनींद्र शुक्ला, ब्रांड अंबेसडर एसपीओ राजू श्रीवास्तव, सपा नेता नीलम रोमिला सिंह समेत कई पुलिस अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed