{"_id":"38-155411","slug":"Kanpur-155411-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द लें चैनल पैकेज, वरना कटेगा केबिल कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द लें चैनल पैकेज, वरना कटेगा केबिल कनेक्शन
Kanpur
Updated Thu, 17 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। केबिल कनेक्शन धारक ध्यान दें। जल्द से जल्द अपना मनपसंद चैनल पैकेज चुनते हुए केबिल ऑपरेटर को बता दें। ट्राई (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने इसकी आखिरी तारीख 20 नवंबर रखी है। इसके बाद आपका केबिल कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसलिए अपने केबिल ऑपरेटर से फार्म मांगकर उसे भरकर दे दें।
मनोरंजन कर विभाग के मुताबिक इस समय शहर में करीब ढाई लाख सेट टॉप बॉक्स लगे हैं। पहले चैनल पैकेज की योजना 20 सितंबर से लागू होनी थी। बाद में ट्राई ने समय बढ़ाकर एक अक्तूबर कर दिया था। ट्राई ने कनेक्शन धारकों को एक मौका और देते हुए 20 नवंबर तक की मोहलत दी थी। मनोरंजन कर इंस्पेक्टर बीबी सिंह ने बताया कि 20 नवंबर से पहले कनेक्शन धारकों को चैनल पैकेज का चयन करते हुए केबिल ऑपरेटर को फार्म भरकर देना है। ऐसा न करने पर 20 नवंबर के बाद आपका प्रसारण बंद हो सकता है। डेन अंबे के संचालक संजीव दीक्षित ने बताया कि उनके करीब 45 प्रतिशत कनेक्शन धारकों ने फार्म ले लिया है। 15 प्रतिशत कनेक्शन धारकों ने चैनल पैकेज का चयन करते हुए फार्म भरकर जमा कर दिया है।
विज्ञापन