फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के कैंप में 174 यूनिट रक्तदान

‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के कैंप में 174 यूनिट रक्तदान

Wed, 02 Oct 2013 05:39 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Wed, 02 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। ‘राष्ट्रीय ब्लड डोनेशन डे’ पर बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित वालंटियर ब्लड डोनेशन कैंप में शहर के उत्साही महादानियों ने 174 यूनिट ब्लड डोनेट किया। 88 उत्साही लोग कम उम्र, अंडरवेट और हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से ब्लड डोनेट करने से वंचित रह गए। कैंप का समय एक घंटा बढ़ाने के बावजूद 200 लोग रक्तदान नहीं कर सके, उनके नाम वालंटियर ब्लड डोनर लिस्ट में शामिल किए गए। शिविर में 592 लोगों ने ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस-बी, बीएमआई समेत कई अन्य जांचें करवाईं। सभी जांचे निशुल्क की गईं। सभी डोनर्स को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

‘अमर उजाला फाउंडेशन’ द्वारा रक्तदान के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर में आयोजित विशाल वालंटियर ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन सुबह 8:30 बजे जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. नवनीत कुमार और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी यादव ने किया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और उर्सला अस्पताल ब्लड बैंक की टीमों ने स्वैच्छिक रक्तदान कराया। शिविर में सुबह से ही ब्लड डोनर पहुंचने लगे थे। एक घंटे बाद वहां रक्तदानियों की भीड़ लग गई। दोपहर में रक्तदानियों को अपनी बारी आने के लिए इंतजार करना पड़ा। महिलाओं, पुरुषों से लेकर युवक और युवतियों ने शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी दर्ज कराई। नवयुवकों से लेकर उम्र के 50 पड़ाव पार कर चुके लोगों में उत्साह देखते ही बनता था। शिविर दोपहर बाद तीन बजे संपन्न होना था, पर बाद में रक्तदानियों का उत्साह देखते हुए इसका समय एक घंटा बढ़ा दिया गया, फिर भी 200 लोग रक्तदान नहीं कर पाए। स्वैच्छिक रक्तदाता सूची में नाम जोड़कर इन्हें संतुष्ट किया गया। आईआईटी समेत अन्य इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों की संस्था ‘ब्लड कनेक्ट’ ने 200 लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन



दिनभर चले इस शिविर में जैन हॉस्पिटल महावीर शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश जैन के नेतृत्व में जगजीत सिंह और उनकी टीम के सदस्यों ने 150 लोगों की ब्लड शुगर की फ्री जांच की। फास्टिंग के साथ ही पीपी और रेंडम ब्लड शुगर चेक किया गया। लाइफट्रान हास्पिटल की टीम ने 128 लोगों का ब्लड शुगर चेक किया। डायटीशियन शीला चौहान ने कंप्यूटराइज्ड मशीन से 80 लोगों की बीएमआई जांच की, ज्यादातर का फैट औसत से ज्यादा निकला। ऐसे लोगों को मोटापा कम करने के टिप्स दिए गए। पालीवाल डॉयग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने 101 लोगों की हीमोग्लोबिन की जांच के लिए खून के नमूने लिए। इस पैथालॉजी के एमडी डॉ. उमेश पालीवाल ने बताया कि जिन लोगों ने हीमोग्लोबिन की जांच कराई है, वे दो अक्तूबर को दोपहर 12:00 बजे के बाद ‘अमर उजाला’ के दफ्तर से नि:शुल्क जांच रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह ज्ञान पैथालॉजी एवं एक्सरे के कैंप में 57 लोगों ने हेपेटाइटिस-बी की जांच कराई। ज्ञान पैथालॉजी के निदेशक डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन लोगों की जांच हुई है वे हैलट अस्पताल के सामने स्थित ज्ञान पैथालॉजी एंड एक्सरे पहुंचकर रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। कैंप में लगे राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण काउंटर में 41 लोगों ने मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू की जांच कराई। इसी तरह 35 लोगों की कुष्ठ रोग की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के ही तीसरे काउंटर में आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड की गोलियां वितरित करने के साथ ही लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया। युग दधीचि देहदान अभियान के कैंप में अभियान संयोजक मनोज सेंगर और उनकी टीम से 36 लोगों ने देहदान का संकल्प लिया। जीएसवीएम मेडिकल कालेज नेत्र रोग विभाग के कैंप में 25 अन्य लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed