{"_id":"38-152562","slug":"Kanpur-152562-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"180 स्टूडेंट्स की परीक्षा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
180 स्टूडेंट्स की परीक्षा निरस्त
Kanpur
Updated Thu, 26 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के रेग्युलर एग्जाम 2012-13 में सामूहिक नकल कराने वाले तीन कॉलेजों के 180 स्टूडेंट्स की संबंधित पेपर की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। बीडीएम कॉलेज हरदोई के बीए थर्ड ईयर संस्कृत के 20, बीएससी सेकेंड ईयर जूलोजी के 32 छात्रों की परीक्षा निरस्त की गई है। वहीं महात्मा बुद्ध डिग्री कॉलेज कौशांबी के बीए थर्ड ईयर इंग्लिश लैंग्वेज के 24 और एमबीआर कॉलेज सिराथु कौशांबी के बीएससी सेकेंड ईयर मैथ के 104 स्टूडेंट्स के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। बुधवार को हुई परीक्षा समिति की मीटिंग में इन सभी को काली सूची में डालकर परीक्षा से एक साल के लिए वंचित करने का निर्णय लिया गया। वहीं, बाकी चार डिग्री कॉलेजों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। कहा गया है कि अब नकल का मामला सामने आया तो कॉलेजों को काली सूची में डालकर परीक्षा केंद्र की लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा।
यूनिवर्सिटी की परीक्षा समिति की महत्वपूर्ण मीटिंग बुधवार को एकेडमिक भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने की। समिति के सामने सामूहिक नकल के सात मामले रखे गए, जिन पर अनफेयर मिंस कमेटी (यूएफएम) ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट पर चर्चा के बाद परीक्षा समिति ने चार कॉलेजों के रुके रिजल्ट जल्द जारी करने का फैसला लिया जबकि तीन कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। परीक्षा समिति ने सत्र 2013-14 में एडमिशन लेने वाले एससी-एसटी स्टूडेंट्स के एग्जाम फार्म भरने और फीस जमा करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले इसकी अंतिम तारीख 28 सितंबर थी लेकिन अब संबंधित स्टूडेंट्स परीक्षा होने से पहले तक फीस जमा कर सकते हैं। यह निर्णय स्टूडेंट्स को सरकारी फीस न मिलने के कारण लिया गया है। वहीं, पीएचडी के 40 स्कॉलर्स को उपाधि अवार्ड करने पर भी मुहर लगी और तय हुआ कि जरूरतमंद स्कॉलर को निर्धारित एक महीने से पहले भी पीएचडी का प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिया जा सकता है। समिति ने बी. फार्मेसी के 12 स्टूडेंट्स को स्पेशल बैक पेपर देने की मंजूरी भी दी है। वहीं, बैक पेपर 29 सितंबर की जगह 25 अक्तूबर को कराने का शेड्यूल भी पास हुआ। मीटिंग में रजिस्ट्रार सय्यद वकार हुसैन, कूटा अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह, महामंत्री डॉ. देवेंद्र अवस्थी और डिप्टी रजिस्ट्रार एग्जाम राज बहादुर यादव मौजूद रहे।
पांच से मिलेंगे प्राइवेट के टोकन
यूनिवर्सिटी के प्राइवेट एग्जाम 2013-14 के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने और टोकन बिक्री का शेड्यूल बुधवार को परीक्षा समिति ने तय कर दिया है। इसके तहत पांच अक्तूबर 2013 से टोकन बेचे जाएंगे। टोकन बिक्री, फार्म भरने की प्रक्रिया दो महीने तक चलेगी। टोकन बिक्री के लिए बैंकों का नाम जल्द घोषित किया जाएगा।