Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हर स्टूडेंट के जांचे जाएंगे दस्तावेज

हर स्टूडेंट के जांचे जाएंगे दस्तावेज

Thu, 26 Sep 2013 05:38 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Thu, 26 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। फर्जी मार्कशीट बनाने और एडमिशन कराने वाले गिरोह के पकड़े जाने के बाद बुधवार को सीएसजेएम यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेने वाले सभी स्टूडेंट्स के डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन कराने का फैसला लिया है। इस संबंध में बीबीए, बीएससी बायोटेक, पैरामेडिकल साइंस, बी. फार्मेसी, बीटेक फर्स्ट ईयर सहित सभी प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेने वाले सत्र 2013-14 के स्टूडेंट्स के शैक्षिक दस्तावेजों, आय, जाति प्रमाण पत्रों के वेरिफिकेशन का आदेश जारी किया गया है। वेरिफिकेशन की जिम्मेदारी संबंधित विभाग के हेड को दी गई है। जिन स्टूडेंट्स के शैक्षिक दस्तावेज, प्रमाणपत्र फर्जी मिलेंगे, उनके एडमिशन निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

फर्जी शैक्षिक दस्तावेज बनाने के आरोपों में क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार रात यूनिवर्सिटी के आउट सोर्सिंग कर्मचारी महेश यादव को गिरफ्तार किया था। वहीं, यूनिवर्सिटी कर्मचारी रामबदल पांडेय का बेटा हलचल पांडेय फरार है। चर्चा है कि फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट का गोरखधंधा अफसरों, कर्मचारियों और बिचौलियों के गठजोड़ से चल रहा था। यह मामला सामने आने पर बुधवार से ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर दिया। इसके तहत अब माइग्रेशन, प्रोविजनल सर्टिफिकेट, इनरोलमेंट नंबर, डिग्री, डुप्लीकेट मार्कशीट के आवेदन फार्म सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के बगल वाले काउंटर पर ही जमा हाेंगे।
विज्ञापन

वहीं, रिकार्ड सेक्शन के अधीक्षक की देखरेख में फार्मों की लिस्टिंग होगी। सभी के नाम रजिस्टर पर लिखे जाएंगे, जिसकी मॉनीटरिंग असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. तेज बहादुर सिंह करेंगे। असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने बताया कि अब सही चैनल से आने वाले शैक्षिक दस्तावेज ही जारी किए जाएंगे। यूनिवर्सिटी कर्मचारियों के कार्य प्राथमिकता पर होंगे लेकिन उन्हें अपने काम अधीक्षक के माध्यम से कराने हाेंगे। इस संबंध में एक सर्कुलर भी रजिस्ट्रार सय्यद वकार हुसैन ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलते ही दोषियों को यूनिवर्सिटी से बाहर किया जाएगा। वेरिफिकेशन में जिन स्टूडेंट्स के दस्तावेज फर्जी मिलेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -सय्यद वकार हुसैन, रजिस्ट्रार, सीएसजेएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed